_20261030_15125_m.webp)
बिजनेस डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे अरबपतियों से मिलवाने वाले हैं, जो कल तक तो प्राइवेट जेट में घूमते थे, आज पुलिस से जान बचाकर भाग रहे हैं, इनकी एक गलती ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
सबसे पहले बात करते हैं 'द किंग ऑफ गुड टाइम्स' यानी अच्छे समय के बादशाह नाम से मशहूर विजय माल्या के बारे में। भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या पहले राज्यसभा सांसद और IPL फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक थे, लेकिन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय माल्या से भारत के 17 बैंक करीब 9,000 करोड़ रुपये का लोन वसूलने की कोशिश में हैं। माल्या को 13 जून 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) कोर्ट ने ED के अनुरोध पर वांटेड घोषित किया था।
भारत का दूसरा भगोड़ा मेहुल चोकसी कभी गीतांजलि ग्रुप का मालिक था। इस ग्रुप के पास भारत में 4,000 से ज्यादा ज्वेलरी स्टोर्स का नेटवर्क था, लेकिन बाद में चोकसी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
यह भी पढ़ें- भारत के इस महल के सामने बकिंघम पैलेस भी फेल! जानें कहां है दुनिया का सबसे बड़ा घर
कभी हीरे का कारोबार करने वाले भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी पर आज आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और एग्रीमेंट तोड़ने जैसे गंभीर आरोप हैं। बता दें कि वह अगस्त 2018 से ही इंटरपोल और भारत सरकार द्वारा वांटेड घोषित है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करीब 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले एक कारोबारी ने नीरव मोदी पर लगभग 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का भी केस किया है। कारोबारी का कहना है कि नीरव मोदी ने उसे दो हीरे की इंगेजमेंट रिंग्स बेचीं, जो असल में लेबोरेटरी में बनाए गए नकली हीरे थे।