
बिजनेस डेस्क। भारत की महारानी के घर के सामने ब्रिटेन की महारानी का घर कुछ भी नहीं है। आज हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा घर दिखाने वाले हैं, जो भारत में है और इसके सामने बकिंघम पैलेस भी फेल है, चलिए बताते हैं ये घर किसका है।
दुनिया का सबसे बड़ा घर जिसमें 4 बकिंघम पैलेस समा सकते हैं, ये भारत में है।
दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास का खिताब वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस के नाम है. ये महल 3,04,92,000 वर्ग फुट में फैला है और इसे बनाने में 12 साल लग गए थे. इस महल में 170 कमरे हैं, इसके अलावा विशाल गार्डन, हॉर्स राइडिंग पैलेस , स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स से लेकर हर सुविधाएं हैं.
इस घर को दुनिया के सबसे महंगे और लग्जरी महलों में गिना जाता है. ये महल गायकवाड़ राजघराने का है, जिसे महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने साल 1880 में बनवाया था. इस महल की अनुमानित कीमत 2,43,93,60,00,000 रुपये के करीब है. बता दें कि ये आलीशन महल ब्रिटिश राजपरिवार का ठिकाना भी रह चुका है.
रॉयल फैमिली के मुखिया समरजीत सिंह गायकवाड़ अपनी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ और परिवार के साथ साल 2013 से यहां रहते हैं. साल 1875 में बड़ौदा रियासत के महाराजा सयाजीराव ने बड़ौदा में लक्ष्मी विलास पैलेस बनवाया था. रिपोर्टस के मुताबिक, 700 एकड़ में फैला यह घर इतना बड़ा है कि इसमें 4 बकिंघम पैलेस समा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- कभी लोगों का पेट भरने के लिए बना था ये महल! आज देश का सबसे मशहूर वेडिंग डेस्टिनेशन, जानें कीमत
देशभर में गायकवाड़ परिवार की कई संपत्तियां हैं और समरजीत सिंह की नेटवर्थ 20000 करोड़ रुपये बताई जाती है.
समरजीत सिंह गायकवाड़ महाराजा रणजीत सिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के एकलौते बेटे हैं. समरजीत पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा को रिप्रजेंट किया था. पिता के निधन के बाद समरजीत सिंह गायकवाड़ महाराजा बने.
इस शानदार महल को आप भी जा के देख सकते हैं. महल के एक हिस्से में रॉयल फैमिली रहती है, जबकि एक हिस्से को संग्राहालय बना दिया गया है, ताकि आम लोग आकर राजमहल को देख सकें .