
Share Market Today बिजनेस डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली। शेयर मार्केट में न सिर्फ प्री ओपनिंग में उठाल आया। वहीं मार्केट उच्च स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 2507.47 अंक (3.39 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 76,468.78 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 733.20 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 23,263.90 अंक पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि शनिवार को आए एग्जिट पोल के बाद सोमवार को पहली बार शेयर मार्केट खुला। जिसमें प्री ओपनिंग के बाद भी सेंसेक्स में दो हजार अंकों का उछाल आया। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ।
वहीं बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 3.5 प्रतिशत यानी 2,622 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 76,583 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 50 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया। 807 अंक चढ़कर 23,337 के स्तर पर पहुंच गया।
शेयर मार्केट (Share Market) में अच्छी बढ़ोतरी के साथ ही रुपये भी में भी तेजी देखने को मिली है। भारतीय रुपया (Indian Rupee) डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 82.99 प्रति डॉलर पर खुला है।
#WATCH | Mumbai: As Sensex-Nifty mark record highs this morning, Market Expert Sunil Shah says, "When the election process concluded on 1st June evening and Exit Polls came out, all of them indicated the return of NDA Government to power. This is positive for market as market… pic.twitter.com/yXWlQQFNUs
— ANI (@ANI) June 3, 2024
गौरतलब है कि शनिवार को एग्जिट पोल जारी हुए जिसमें सभी ने भाजपा (BJP) को विजयी बनाया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को 371-401 सीटें मिलेंगी। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज कर सकती है। तेलंगाना में भी भाजपा आगे रहेगी। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन आगे चल रहा है, लेकिन सीटें कम होने की संभावना है। वहीं, न्यूज 24 टूडेन चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 400 सीटें दी हैं।
.jpg)
लोकसभा चुनाव परिणाम मंगलवार को जारी होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना का दौर शुरु हो जाएगा। बता दें कि मतदान की प्रक्रिया सात चरणों में पूरी हुई थी। जिसमें अंतिम चरण में शनिवार को वोट डाले गए थे।