• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhaar Card Photo Change: आधार कार्ड में लगी फोटो को कैसे बदलें, जानिए UIDAI की गाइडलाइंस

Aadhaar Card Photo Change: आधार मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ा होता है। यह विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 25 Apr 2023 12:28:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Apr 2023 12:28:56 PM (IST)
Aadhaar Card Photo Change: आधार कार्ड में लगी फोटो को कैसे बदलें, जानिए UIDAI की गाइडलाइंस
Aadhaar Card Photo Change: आधार मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ा होता है। यह विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है।

Aadhaar Card Photo Change: आधार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है। यह सबसे बड़ा बायोमेट्रिक आईडी सिस्टम है। यह विशिष्ट पहचान नंबर उत्पन्न करने के लिए किसी व्यक्ति के बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करता है। जिसमें बैंक अकाउंट खोलना, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आदि शामिल है।

आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update)

आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि और पता जैसी जानकारी होती है। जिसे किसी शख्स की पहचान और एड्रेस के प्रूफ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आधार मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ा होता है। यह विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है। आप आधार में अपने नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और फोटो को अपडेट कर सकते हैं।


आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें? (Change Photo in Aadhaar Card)

आधार कार्ड की फोटो को घर बैठे बदलना अभी संभव नहीं है। आप अपने मोबाइल से आधार में अपडेट नहीं कर सकते हैं। अगर आप आधार की फोटो बदलना चाहते हैं, तो आपको आधार केंद्र पर स्लॉट बुक करना होगा। उसके बाद आधार सेंटर पर जाकर नई फोटो कार्ड में अपडेट हो जाएगी। आइए जानते हैं प्रोसेस

- आधार कार्ड पर फोटो बदलने के लिए आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।

- आप https://appointments.uidai.gov.in/?AspxAutoDetectCookieSupport=1 पर निकटतम केंद्र की जांच कर सकते हैं।

- फॉर्म भरें और आधार नामांकन केंद्र में जाकर जमा करें।

- केंद्र ऑपरेटर बायोमेट्रिक विवरण लेगा।

- अगर फोटो बदलनी है, तो ऑपरेटर नई तस्वीर लेगा।

- अपडेट के बाद UIDAI की वेबसाइट से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।