• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UIDAI: आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर भूल गए, घर बैठे पता करें, यूआईडीएआई की नई सेवा

UIDAI ने जनता के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। जहां आम नागरिक अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन कर सकेंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 03 May 2023 12:30:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 May 2023 12:30:28 PM (IST)
UIDAI: आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर भूल गए, घर बैठे पता करें, यूआईडीएआई की नई सेवा
UIDAI ने जनता के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। जहां आम नागरिक अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन कर सकेंगे।

UIDAI: अब आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि कौन-सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार कार्ड से लिंक है। UIDAI ने जनता के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। जहां आम नागरिक अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन कर सकेंगे।

दरअसल, UIDAI के संज्ञान में ये बात सामने आई हैं कि लोगों को यह पता नहीं होता है कि उनके आधार के साथ कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है। ऐसे में नागरिक परेशान है। आधार में आने वाला OTP किसी और मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। यूआईडीएआई की इस सुविधा की वजह से लोग चेक कर सकते हैं कि उनके आधार के साथ कौन-सा नंबर लिंक है।


मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी कैसे वेरिफाई करें?

UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाकर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर पर क्लिक करना है। इससे पता चल जाएगा कि आधार कार्ड के साथ कौन-सा मोबाइल और ईमेल आईडी जुड़ा है। आधार से लिंक कोई भी नंबर आसानी से पाया जा सकता है। साथ ही आधार कार्ज धारक अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं।

अगर मोबाइल नंबर पहले सत्यापित है तो एक मैसेज दिखाई देगा कि आपके द्वारा दिया गया नंबर रिकॉर्ड में पहले से वेरिफाइड है। अगर कोई नागरिक भूल गया है कि उसने कौन-सा मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो इसका पता लगाने का एक सरल तरीका है। इसके लिए myAadhaar पोर्टल या ऐप पर जाकर मोबाइल नंबर के आखिरी तीन अंक डालकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं। अगर ईमेल या मोबाइल नंबर को आधार से अपडेट करना है, तो आधार केंद्र पर जाना होगा।