डिजिटल डेस्क, इंदौर (Cement Sariya Rate)। यदि आप घर बनवाने का सोच रहे हैं, तो यह समय मटेरियल की कीमत के लिहाज से काफी बेहतर है। दरअसल, मकान में विशेष तौर पर उपयोग होने वाले सीमेंट और सरिये की कीमत अपने न्यूनतम स्तर पर है। ऐसे में मकान बनाने की लागत काफी कम हो गई है।
इन दिनों सीमेंट की कीमत 340 रुपये प्रति बोरी बनी हुई है। एक बोरी में 50 किलो सीमेंट रहती है, यानी एक किलो सीमेंट की कीमत 10 रुपये से भी कम है। वहीं, सरिये की कीमत 5500 रुपये प्रति टन (100 किलो) बनी हुई है। इसके साथ ही ईंट और अन्य मटेरियल के दाम भी कम है। हालांकि, कंपनियों और क्वालिटी के अनुसार सीमेंट और सरिये की कीमत अलग-अलग हो सकती है।
यदि आप एक हजार स्क्वायर फीट का मकान बनवाते हैं और आपको इसमें कितना खर्च होगा। यहां आपको बताते हैं।
मटेरियल | मात्रा | कीमत |
सीमेंट | 2250 बैग | 8,59,500 रुपये |
सरिया | 3500 किलो | 1,57,500 रुपये |
ईंट | 19000 नग | 1,33,000 रुपये |
रेत | 2000प्रति घन फीट | 78,000 रुपये |
फ्लोरिंग | - | 89,000 रुपये |
मजदूरी | - | 2,10,000 रुपये |
इसके अलावा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक पेंटिंग सहित अन्य खर्च होता है। इससे कुल लागत 12 लाख 58 हजार 465 तक पहुंच जाती है। हालांकि, इन कीमतों में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं।
बता दें कि फिलहाल बारिश के चलते कंस्ट्रक्शन काम कम होने के कारण मटेरियल की कीमत कम बनी हुई है। ऐसे में मकान की लागत भी कम हो गई है। इंजीनियर नरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार दिवाली के बाद इन मटेरियल की कीमत बढ़ सकती है।