• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold and Silver Rate: चांदी के रेट एक हजार रुपये गिरे, सोने की कीमत में भी जारी है गिरावट

Gold and Silver Rate: दिल्ली के सराफा बाजार में बुधवार को सोने का रेट 350 रुपये घटकर 59,650 रुपये पहुंच गई है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 05:49:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 05:57:03 PM (IST)
Gold and Silver Rate: चांदी के रेट एक हजार रुपये गिरे, सोने की कीमत में भी जारी है गिरावट
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर।

HighLights

  1. चांदी की कीमत एक हजार रुपये घटकर 73,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
  2. इंटरनेशनल मार्केट में भी जारी है सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट।
  3. देश के बड़े शहरों के सराफा बाजारों में लगातार जारी है गिरावट का दौर।

Gold and Silver Rate: नई दिल्ली। देशभर में सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर देखा जा रहा है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इस गिरावट की वजह दुनियाभर के बाजारों से आ रहे कमजोर संकेतों की वजह से देखी जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में बुधवार को सोने का रेट 350 रुपये घटकर 59,650 रुपये पहुंच गई है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट का दौर जारी

सराफा बाजार में चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार के दिन इसकी कीमत में 1 हजार रुपये की गिरावट हुई और रेट 73,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के रेट 22.94 डालर प्रति औंस पर रहा।


naidunia_image

देशभर के सराफा बाजारों में सोने का रेट

दिल्ली सराफा बाजारा में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,600 रुपये रहा।

नोएडा सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 59,600 रुपये रही।

मुंबई के सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,450 रुपये रहा।

चैन्नई सराफा मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,780 रुपये पहुंच गया।

कोलकाता सराफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 59,450 रुपये रही।

बेंगलुरु सराफा बाजार में सोने का रेट 59,450 रुपये पर पहुंच गया।

पटना सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 59,500 रुपये रही।

सूरत के सराफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 59,500 रुपये पर पहुंच गया।

चंडीगढ़ सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,600 रुपये रहा।

लखनऊ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 59,600 रुपये पर पहुंच गया।