Gold Rate 4 February 2020 : सोने के भाव में 322 रुपए की गिरावट, जानिये 10 ग्राम के अब क्या हैं दाम
Gold Rate 4 February 2020 : पिछले सत्र में सोने और चांदी का भाव क्रमश: 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम और 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 04 Feb 2021 07:30:55 PM (IST)
Updated Date: Thu, 04 Feb 2021 07:32:06 PM (IST)
Gold Rate 4 February 2020 : देशभर में लगातार चौथे दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने काे मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमत में 322 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ अब सोने का भाव 47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी के भाव में 972 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद अब चांदी की कीमत 67,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में सोने और चांदी का भाव क्रमश: 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम और 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने के मूल्य में 1,825 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में 26.21 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही। मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत हुआ है। जिसके बाद रुपया 72.90 के स्तर पर पहुंच गया है।