• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम

यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Phone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 31 Mar 2024 09:48:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 Mar 2024 09:51:48 AM (IST)
काम की खबर: ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो हो जाएं अलर्ट, 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम
रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी।

HighLights

  1. रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा।
  2. 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है।
  3. अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय रेल को देश की धड़कन कहा जाता है। रोज लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से लगातार नियमों को अपडेट किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी ट्रेन का सफर करते हैं तो आपको भी इन नियमों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और कुछ नई सुविधाएं पेश की जा रही हैं।

पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव

रेलवे के पेमेंट सिस्टम में 1 अप्रैल 2024 को बड़ा बदलाव होगा। 1 अप्रैल से रेल यात्री ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए QR कोड स्कैनिंग की सुविधा पेश कर रही है। अब रेलयात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।


naidunia_image

टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Phone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। देश में कुछ बड़े स्टेशन पर यह सुविधा फिलहाल जारी है, लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा अब देशभर में लागू हो जाएगी।

जुर्माने भी ऑनलाइन जमा होगा

ट्रेन में बिना टिकट के सफर वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए जुर्माने की रकम भी अब ऑनलाइन ही जमा की जा सकती है। रेलवे स्टाफ के पास हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन की सुविधा रहेगी। जुर्माना लगने की स्थिति में इस डिवाइस में क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकेगा।