• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIC Jeevan Labh Policy: 253 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 54 लाख रुपये, साथ ही मिलेंगे ये फायदे

LIC Jeevan Labh Policy: इस स्कीम में 16, 21 और 25 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। यह सीमित प्रीमियम भुगतान योजना हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान मैच्युरि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 06 Dec 2022 09:26:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Dec 2022 10:24:48 PM (IST)
LIC Jeevan Labh Policy: 253 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 54 लाख रुपये, साथ ही मिलेंगे ये फायदे
LIC Jeevan Labh Policy: इस स्कीम में 16, 21 और 25 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। यह सीमित प्रीमियम भुगतान योजना हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान मैच्युरिटी अवधि से कम होता है। तीन साल तक प्रीमियम भरने के बाद इस योजना में लोन की सुविधा है।

LIC Jeevan Labh Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम की विभिन्न स्कीम्स में लोग निवेश करना पसंद है। एलआईसी में निवेश करना सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। एलआईसी में हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी है। आज हम आपको बीमा कंपनी की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम एलआईसी जीवन लाभ है। इस स्कीम में निवेश करने पर सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ मिलता है। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी में निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय एकमुश्त रकम मिलती है। यह नॉन लिंक्ड योजना है।

निवेश के लिए आयु सीमा

अगर आप 25 साल की उम्र में जीवन लाभ पॉलिसी को खरीदते हैं। तब मैच्योरिटी के समय 54 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कर सकते हैं। यदि आप 54 लाख रुपये की राशि इकट्ठा करना चाहते हैं। तब आपको हर महीने 7,590 और प्रति दिन 253 रुपये की सेविंग करनी होगी। जब आपकी पॉलिसी मैच्योर होगी। उसके बाद आपको करीब 54.50 लाख रुपये मिलेंगे। इस पॉलिसी में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 59 साल के लोग निवेश कर सकते हैं।


प्रीमियम भुगतान की अवधि

इस स्कीम में 16, 21 और 25 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। यह सीमित प्रीमियम भुगतान योजना हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान मैच्युरिटी अवधि से कम होता है।

एलआईसी जीवन लाभ योजना की विशेषताएं

- पॉलिसी 16, 21 और 25 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है।

- इस पॉलिसी में सुरक्षा के साथ निश्चित रिटर्न मिलता है।

- तीन साल तक प्रीमियम भरने के बाद इस योजना में लोन की सुविधा है।

- प्रीमियम पर आयकर की धारा 80C के तहत अधिकतम 1,50,000 टैक्ट में छूट मिलती है।

- साथ ही आयकर की धारा 10 (10D) के तहत मैच्युरिटी रकम में टैक्स पर छूट मिलती है।

- पॉलिसी धारक के निधन होने पर नॉमिनी को मृत्यु पर मिलने वाला बीमित रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडीशन बोनस का भुगतान किया जाता है।

यह भी पढ़ें-

LIC WhatsApp Services: व्हाट्सएप पर मिलेंगी एलआईसी की सेवाएं, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

LIC Unclaimed Amount: एलआईसी में पॉलिसी क्लेम और राशि चेक करना है आसान, जानिए प्रोसेस यहां

LIC Policy: इस स्कीम में 45 रुपये निवेश करके उठा सकते हैं 36 हजार का लाभ, जानिए डिटेल्स