• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर या जमीन खरीदने के लिए PF से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए क्या हैं नियम

PF Advance Withdrawal: उन ईपीएफ सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्होंने अपनी सदस्यता के 5 साल पूरे कर लिए हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 23 Apr 2023 04:35:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Apr 2023 04:35:07 PM (IST)
घर या जमीन खरीदने के लिए PF से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए क्या हैं नियम
PF Advance Withdrawal: उन ईपीएफ सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्होंने अपनी सदस्यता के 5 साल पूरे कर लिए हैं।

PF Advance Withdrawal: प्रोविडेंट फंड सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बचत का प्रमुख स्त्रोत है। बेसिक वेतन का एक हिस्सा हर महीने पीएफ फंड में जमा होता है। जमा राशि पर सरकार सालाना आधार पर ब्याज देती है। केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.15 तय की है। पहले ब्याज दर 8.1 फीसदी थी। पीएफ खाताधारक जरूरत पड़ने पर अपने अकाउंट में जमा राशि आसानी से निकाल सकते हैं।

मकान या प्लांट खरीदने के लिए एडवांस

ईपीएफओ सदस्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पीएफ फंड से अग्रिम पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि उन ईपीएफ सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्होंने अपनी सदस्यता के 5 साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही अकाउंट में ब्याज सहित कम से कम एक हजार रुपये होने चाहिए।


इस एडवांस के तहत खाते से पैसा निकाल सकता है। जमीन खरीदने के लिए 24 महीने का वेतन डीए सहित या ईपीएफ खाते में ब्याज सहित कुल जमा रकम और प्लांट का वास्तविक मूल्य इनमें से जो कम हो मिल सकता है।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

- आपको उमंग ऐप या ईपीएफओ की वेबसाइट पर फॉर्म 31 भरना होगा।

- उमंग ऐप में अपना यूएएन दर्ज करना होगा।

- इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें।

- अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरें।

- इसके बाद फॉर्म नंबर 31 चुनें और बताएं कि एडवांस क्यों लेना चाहते हैं।

- फिर राशि दर्ज करें और बैंक अकाउंट चेक इमेज अपलोड करें।

- इस तरह आप निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

एलआईसी जीवन तरुण पॉलिसी: केवल 259 रुपये का निवेश, मिलेंगे 11 लाख रुपये, जानिए डिटेल्स

Axis Bank FD Interest Rate: एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, मिलेगा जोरदार रिटर्न

EPFO Higher Pension: ईपीएफओ की हायर पेंशन स्कीम क्या है, जानिए कैसे करें अप्लाई