• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कैसे करें आवेदन, कितने मिलेंगे पैसे और कौन हैं पात्र, जानिए यहां सबकुछ

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य पांच साल के अंदर एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर देना है। इनमें गैस, तेल, ऊर्जा, ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अधिक मौके हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 08:33:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Oct 2024 11:11:24 AM (IST)
PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कैसे करें आवेदन, कितने मिलेंगे पैसे और कौन हैं पात्र, जानिए यहां सबकुछ
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका।
  2. अधिकतम 5 ऑप्शन चुनकर आवेदन कर सकते हैं।
  3. आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर तक है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। PM Internship Scheme: केंद्र सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयत्न कर रही है। इस बीच मोदी सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस स्कीम में प्रत्येक इंटर्न को हर महीने पांच हजार रुपये मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त छह हजार रुपये की राशि भी एकमुश्त मिलेगी। पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत पोर्टल शुरू किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। 26 अक्टूबर तक अपनी योग्यता और जानकारी अपलोड कर सकते हैं। पांच हजार रुपये के स्टाइपेंड में से 500 रुपये कंपनियां और बाकि 4500 रुपये सरकार देगी।


योजना में आरक्षण नियम होंगे लागू

इस स्कीम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिजर्वेशन नियम लागू होंगे। भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइंफार्मेटिक्स 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट करेगा। बता दें योजना के तहत युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए योग्यता

12वीं के बाद ऑनलाइन या डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदनों की उम्र 21-24 साल के बीच होनी चाहिए। ऐसे युवा जिनके परिवार की इनकम आठ लाख रुपये से अधिक है या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो वे आवेदन नहीं कर सकते।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1- सबसे पहले https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर जाना होगा।

स्टेप 2- रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पोर्टल बायोडाटा तैयार करेगा।

स्टेप 5- लोकेशन, सेक्टर, फंक्शनल रोल और योग्यता के आधार पर अधिकतम पांच इंटर्नशिप विकल्प के लिए आवेदन करें।

स्टेप 6- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।