• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur News: उफनती मैनी नदी में बह गए 2 बच्चों सहित 4 लोग, 20 घंटे से तलाश जारी

अंबिकापुर जिले के सीतापुर क्षेत्र में बारिश के कारण उफनती मैनी नदी में 2 बच्चों सहित 4 लोग बह गए। सभी नदी पार करने की कोशिश कर रहें थे। पुलिस और प्रशा...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 02:13:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 03:05:41 PM (IST)
Ambikapur News: उफनती मैनी नदी में बह गए 2 बच्चों सहित 4 लोग, 20 घंटे से तलाश जारी
नदी पार करने के दौरान 4 लोग बह गए

HighLights

  1. सीतापुर के पास मैनी नदी में बहे 4 लोग
  2. बहने वालों में 3 साल और 8 के दो बच्चे
  3. 20 घंटे से तलाश में जूटी पुलिस की टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जशपुर जिले की सीमा से लगे सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के समीप मैनी नदी में 3 महिला समेत 4 लोग बह गए। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ागांव निवासी महिला सोमारी, अंकिता और उसके दो बच्चे बिनावती (8 वर्ष) और अरसय (3 वर्ष) गुरुवार दोपहर को खुखड़ी-पुटु लेने नदी के दूसरी ओर गए थे। सुबह से ही क्षेत्र में बारिश हो रही थी। शाम को सभी घर वापस लौट रहे थे। उस दौरान मैनी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। चारों मैनी नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे। पानी के तेज बहाव के कारण वे नदी को पार नहीं कर सके और बह गए।


यह भी पढ़ें: CG ka Mausam: मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की जताई संभावना, उत्तरी जिलों में तूफान और बिजली गिरने की आशंका

जब चारों देर शाम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की ओर से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था। सूचना पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक चारों को पता नहीं चला है। तहसीलदार के साथ राजस्व अमला भी मौके पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने नाबालिग का दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिदों को फांसी के फंदे से बचाया, कहा-मृत्युदंड की कठोर सजा देना उचित नहीं

बता दें कि अभी भी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।नदी में पानी का जल स्तर बढ़ा हुआ है,इस कारण बचाव कार्य में भी दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग ने संभाग में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तहसीलदार सीतापुर ने बताया कि चार लोगों के बहने की सूचना पर खोजने का प्रयास किया जा रहा है। नदी के दोनों ओर के किनारों में खोजबीन जारी है। गांववालों को भी सूचना दी गई है।