• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

रामानुजगंज के छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, डाल्टनगंज से गुब्बारे बेचने आया था परिवार, मातम पसरा

रामानुजगंज में मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय इरशाद आलम की मौत हो गई। वह झारखंड के डाल्टनगंज के बंदूवा से परिवार के सा...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 06:49:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 06:49:59 PM (IST)
रामानुजगंज के छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, डाल्टनगंज से गुब्बारे बेचने आया था परिवार, मातम पसरा
नदी किनारे बिलखते स्वजन फोटो नईदुनिया

HighLights

  1. छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत।
  2. डाल्टनगंज से गुब्बारे बेचने आया था परिवार, नहाते समय हादसा।
  3. ढाई घंटे की तलाश के बाद शव बरामद, स्वजन का बुरा हाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रामानुजगंज: नगर के मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बालक अपने स्वजन के साथ झारखंड राज्य के डाल्टनगंज के ग्राम बंदूवा से गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आया था। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बंदूवा से कुछ लोग अपने बच्चों के साथ रामानुजगंज में गुब्बारे बेचने आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद तीन बच्चे नहाने के लिए मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट पहुंच गए। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे इरशाद आलम (14 वर्ष), पिता इस्ताक अंसारी, नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बालक की तलाश शुरू की गई। दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवक बालक की तलाश में जुट गए थे। काफी प्रयास के बाद दोपहर तीन बजे बालक का शव पानी से बरामद कर बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- मैनपाट में तीन दिन में वन विभाग के 300 फेंसिंग एंगल चोरी, कटर से काटकर रातों-रात ले गए चोर, संगठित गिरोह पर संदेह

खुशियां मातम में बदली

नवरात्र के अंतिम दिनों में मां महामाया मंदिर और छठ घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच हुई इस हृदयविदारक घटना से माहौल गमगीन हो गया। जिस परिवार के सदस्य रोजी-रोटी के लिए गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे, उस परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 14 वर्षीय इरशाद की मौत से स्वजन सदमे में है।