• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग उठाई

सरगुजा के उदयपुर लखनपुर में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप लगाते हुए विहिप ने एसडीएम और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय एजेंसियों से जांच और कार्रवाई की मांग की।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 10:35:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 10:35:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंबिकापुर में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग उठाई
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व सदस्य

HighLights

  1. चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप।
  2. विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की।
  3. उदयपुर लखनपुर क्षेत्र में कार्रवाई की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विहिप प्रखंड अध्यक्ष हरिओम सोनी के नेतृत्व में सदस्यों ने मतांतरण के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए एसडीएम तथा थाना प्रभारी उदयपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ग्राम सायर तथा बडेगांव केदमा के रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वे लंबे समय से क्षेत्र में चंगाई प्रार्थना सभा आयोजित कर भोले-भाले ग्रामीणों को मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 का उल्लंघन है।

इनके प्रलोभन और भय से संरक्षित जनजाति परिवारों के लोग मतांतरित हो रहे है। सभ्यता,संस्कृति से इन लोगों को सुनियोजित तरीक़े से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।

विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी इन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई थी। उस दौरान इन्हें पकड़ा भी गया था, लेकिन थाने से समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद भी इनके कार्य व्यवहार में बदलाव नहीं आया।


यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में 15 वर्षीय पहाड़ी कोरवा किशोरी की प्रसव के बाद मौत, घर पर नवजात को दिया था जन्म

संगठन का कहना है कि हाल ही में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने कथित रूप से मतांतरण कराने वालों से संपर्क कर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। उनका कहना था कि वे अपने मत की अच्छाइयों का प्रचार कर रहे हैं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है और यदि कोई उनकी बात सुनकर अपना मत त्याग देता है तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

विहिप ने मांग की है कि जनमानस में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए कानूनी कार्रवाई कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया जाए। साथ ही मतांतरण की अनुमति की प्रक्रिया स्पष्ट करने, मतांतरित हो चुके लोगों को एससी,एसटी की मिलने वाली सुविधाओं से वंचित करने के साथ ही मतांतरण के सुनियोजित षड्यंत्र को उजागर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से जांच की अनुशंसा की जाए। क्योंकि जिस तरीके से यह गतिविधियां संचालित हो रही हैं उसमें सुनियोजित साजिश की आशंका हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।