• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, जशपुर से ढ़ाई लाख की अवैध शराब और आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा संभाग के आबकारी उड़नदस्ता ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर जिले में एक तस्कर को दबोचा है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 06:40:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 06:40:59 PM (IST)
अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, जशपुर से ढ़ाई लाख की अवैध शराब और आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग की टीम के साथ आरोपित तथा जब्त शराब की पेटियां

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश की 35 पेटी अवैध गोवा व्हिस्की के साथ शराब विक्रेता गिरफ्तार!
  2. जशपुर जिले में पुलिस और आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा।
  3. आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने जशपुर जिले के शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के झिक्की गांव में दबिश देकर 35 पेटी मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

आबकारी आयुक्त पीएस अल्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मार्कंडेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता लगातार कार्रवाई कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार सोमवा की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बगीचा थाना अंतर्गत झिक्की गांव निवासी सुदर्शन गुप्ता के घर भारी मात्रा में अन्य राज्य की विदेशी शराब उतरी है। सूचना की पुष्टि के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंगलवार की सुबह आरोपित सुदर्शन गुप्ता के घर दबिश दी।


यह भी पढ़ें- सरगुजा में 29 साल से झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल, 17 बच्चे घास-फूस के छप्पर में पढ़ने को मजबूर

आरोपित घर पर ही मिला। घर की तलाशी में पीछे बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी 35 पेटियों में 1750 नग, कुल 315 लीटर व्हिस्की शराब बरामद हुई। यह शराब मध्यप्रदेश राज्य की है जिसे जशपुर जिले में खपाने की योजना थी। आरोपित सुदर्शन गुप्ता के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36, 59(क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया है।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, आरक्षक श्यामसुंदर पैकरा, दीपक पांडे, आशीष कुजूर, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी शामिल रहे।