• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा जिले में करंट की चपेट में आने से हथिनी की मौत, खेत की सुरक्षा के नाम पर जंगल में बिछाया था तार का जाल

सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के सुखरीभंडार गांव से लगे कुसुवामुड़ा जंगल में मंगलवार सुबह एक हथिनी का शव मिला है। हथिनी की उम्र आठ से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

By Asim Sen GuptaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 04:58:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 05:03:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरगुजा जिले में करंट की चपेट में आने से हथिनी की मौत, खेत की सुरक्षा के नाम पर जंगल में बिछाया था तार का जाल

HighLights

  1. खेत से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में शव पड़ा था
  2. जंगल में जगह-जगह बिछाया था तार का घेरा
  3. ड्रोन कैमरे से निगरानी के दावों की खुली पोल

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के सुखरीभंडार गांव से लगे कुसुवामुड़ा जंगल में मंगलवार सुबह एक हथिनी का शव मिला है। हथिनी की उम्र आठ से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत की आशंका है।

एक माह पहले इसी क्षेत्र में करंट लगाकर एक हाथी को मार दिया गया था, जिसमें दो आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिर वही वारदात दोहराई गई है।

खेत से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में शव पड़ा था

मंगलवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि सुखरीभंडार बस्ती से लगे जंगल में हाथी का शव पड़ा है। सूचना पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ फारेस्ट सपना मुखर्जी, रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे के साथ वन अमला मौके पर पहुंचा। धान खेत से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में शव पड़ा था।


शव सड़ने लगा था और तेज दुर्गंध के कारण वहां खड़ा रहना भी मुश्किल था। जंगली जानवरों ने भी शव को नुकसान पहुंचाया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हथिनी की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

आरोप है कि दीपावली के कारण हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने का काम बंद हो गया था, इस कारण भी हथिनी की मौत की भनक तक वन अमले को नहीं लग सकी। मौके पर ही पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

जंगल में जगह-जगह बिछाया था तार का घेरा

सुखरीभंडार बस्ती से लगभग एक किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में ग्रामीणों के खेत हैं। खेतों में लगी फसलों की सुरक्षा के लिए चारों ओर लोहे की जाली का घेरा तो लगाया ही गया था। साथ ही खेतों से लगे जंगल में भी जगह-जगह जीआई तार का घेरा लगाया गया था। यहां से लगभग आधा किलोमीटर दूर 11 केवी की बिजली लाइन गुजरी है।

यहीं से जीआई तार को जोड़ने की संभावना है। यह सुनियोजित तरीके से हाथियों को मारने के लिए किया गया था या जंगली सुअर व अन्य वन्य जीवों के शिकार के लिए, यह स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद वन विभाग ने सारे तार जब्त कर लिए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ड्रोन कैमरे से निगरानी के दावों की खुली पोल

उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान और जनहानि की संभावना को देखते हुए वन विभाग द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे से हाथियों पर नजर रखने का दावा किया जा रहा था, इसके बाद भी यह घटना हो गई। खरीफ सीजन की शुरुआत में उदयपुर में हाथियों के दो अलग-अलग दल आए थे।

दो दर्जन से अधिक हाथी लंबे समय तक क्षेत्र में जमे रहे। उनके लौटने के बाद 17 हाथियों का एक और दल क्षेत्र में आया है। इसके अलावा एक लोनर अकेला घूम रहा है। चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से दो हाथियों के दल से गायब होने की सूचना मिल रही थी।

सुखरीभंडार गांव में इसे लेकर बैठक भी हुई थी, जिसमें हाथी की मौत की घटना को सामने नहीं आने देने पर चर्चा हुई थी, लेकिन मंगलवार को खबर वन अमले तक पहुंच गई। एक हाथी के अभी भी लापता होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में हथिनी के बच्चे की छठी मनाएंगे सात गांवों के लोग, साजापानी जंगल में जन्मा नन्हा हाथी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।