• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा में पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाला भाजपा नेता जिला बदर, 6 जिलों में नो एंट्री

सरगुजा के कंठी में पटवारी दफ्तर में घुसकर पटवारी प्रकाश मंडल और ऑपरेटर से मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ता व आदतन बदमाश जितेंद्र कुजूर उर्फ मोनू कुजू...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 04:30:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 04:30:14 PM (IST)
सरगुजा में पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाला भाजपा नेता जिला बदर, 6 जिलों में नो एंट्री
जितेंद्र कुजुर उर्फ मोनू

HighLights

  1. पटवारी से मारपीट करने वाला आरोपी जितेंद्र कुजूर 1 साल के लिए जिला बदर।
  2. सरगुजा सहित आसपास के 6 पड़ोसी जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर बैन।
  3. कलेक्टर अजीत वसंत और SSP राजेश अग्रवाल का कड़ा प्रशासनिक एक्शन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: सरगुजा में पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी से मारपीट करने वाले भाजपा नेता को जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत ने एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया है। उसे सरगुजा सहित छह जिलों की सीमा में रहने पर प्रतिबंधित किया गया है। आरोपित को आदतन बदमाश बताया गया है।

जिलाबदर किया गया आरोपित जितेंद्र कुजूर उर्फ मोनू कुजूर ग्राम सोहगा दरिमा का रहने वाला है। वह फिटनेस ट्रेनर भी है और दरिमा मंडल में भाजपा का सक्रिय नेता है।आरोपित जितेंद्र कुजूर इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय था। मारपीट की घटना के बाद भी अब तक भाजपा संगठन ने उसे पद से हटाने को लेकर कोई बयान या पत्र सार्वजनिक नहीं किया है।


SSP का प्रतिवेदन व सुनवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपित के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत के न्यायालय में प्रस्तुत किया था। प्रतिवेदन के आधार पर आरोपित को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया। इसके बाद जिला दंडाधिकारी ने उसे एक वर्ष की अवधि के लिए सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर और सूरजपुर जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया है।

दफ्तर में घुसकर गुंडागर्दी

आरोपित ने 22 अप्रैल 2026 को कंठी पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी प्रकाश मंडल और कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट की थी। वह राजस्व निरीक्षक के संबंध में जानकारी लेने पहुंचा था। पटवारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक लंच के लिए गई हैं।

आरोपित ने फोन लगाने के लिए कहा तो पटवारी ने कहा कि दीवार पर नंबर लिखा है, आप खुद लगा लें, फोन नहीं उठाती हैं तो बात करा दूंगा। इसी बात से भड़के आरोपित ने पटवारी की पिटाई शुरू कर दी थी। बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर को भी पीट दिया था।

कमरे में छिपकर बची थी जान

बचने के लिए पटवारी बाहर निकले तो आरोपित ने बाहर भी लात और डंडे से पीटा था। पटवारी ने किसी तरह कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में दरिमा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब उसे आदतन बदमाश मानते हुए जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- जांजगीर पुलिस कस्टडी में मौत, थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड