• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार

सीतापुर में नगर पंचायत की मात्र 500 रुपये की सस्ती नीलामी में खरीदी गई गाय को जंगल में काटकर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रजौटी के जंगल में छ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 09:03:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 09:03:16 PM (IST)
सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. सीतापुर में पुलिस ने रंगे हाथों दबोचे दो गोवंश तस्कर।
  2. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की दबिश।
  3. अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि,सरगुजा: सरगुजा जिले के नगर पंचायत की नीलामी में 500 रुपये में खरीदी गई गाय को जंगल में काट दिया गया। ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी के सुनसान जंगल में गाय काट रहे दो आरोपितों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से गो मांस और टांगी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में पांच लोग मिलकर गाय काट रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो ग्रामीणों अजय कुमार कुजूर (45) निवासी ग्राम रजौटी बरपारा और रंजीत कुजूर (27) निवासी ग्राम रजौटी बरपारा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ग्राम गुरगुमा निवासी विवेक खलखो समेत तीन लोग भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दो नग टांगी और दो-दो किलो गाय का मांस बरामद किया है।


घटनास्थल पर कटे हुए गाय के अवशेष पड़े मिले, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। थाने लाकर पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि गोहत्या के बाद पहले आपस में मांस का बंटवारा करते हैं और जो बचता है उसे बेच देते हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, उपनिरीक्षक रघुनाथ राम भगत, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक अतुल शर्मा, राकेश यादव, मनोहर पैंकरा शामिल थे।

यह भी पढ़ें- थाली लेकर भीख मांगने को मजबूर हुए ग्रामीण, बलरामपुर में झेलगी पर मरीज ढोने का दर्दनाक वीडियो आया सामने

नीलामी में खरीदी थी गाय

जांच में सामने आया है कि जंगल में काटी गई गाय नगर पंचायत की नीलामी में मात्र 500 रुपये में खरीदी गई थी। फरार आरोपित विवेक खलखो निवासी ग्राम गुरगुमा ने विगत दिनों नगर पंचायत द्वारा की गई नीलामी में उस गाय को खरीदा था। सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में रखने के बाद नगर पंचायत ने प्रति मवेशी मात्र 500 रुपये की दर से नीलामी कराई थी। इतने कम दाम में हृष्ट-पुष्ट मवेशी मिलने की खबर पर नगर सहित दूर-दराज के लोग भी टूट पड़े और मनचाहा मवेशी खरीद ले गए थे।

नीलामी के दौरान ही नगरवासियों ने आशंका जताई थी कि इतने सस्ते में मवेशी खरीदकर कुछ लोग गाय काटकर खाने और मांस बेचने का काम कर सकते हैं। आखिरकार यह आशंका सही साबित हुई। लोगों का कहना है कि यह मामला तो नजर में आ गया, लेकिन ऐसे कई मवेशी होंगे जिन्हें खरीदकर तस्करों को महंगे दामों पर बेच दिया गया होगा या काटकर खा लिया गया होगा।