• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी की उम्मीदों पर फिरा पानी, रेलवे ने कहा- 'ट्रेन खड़ी करने जगह नहीं'

अंबिकापुर स्टेशन पर प्लेटफार्म और रेल लाइन की कमी का हवाला देकर रेलवे ने रायपुर इंटरसिटी और नागपुर ट्रेन विस्तार की मांग खारिज कर दी है, दोहरीकरण के बाद विचार होगा।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:14:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 10:14:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी की उम्मीदों पर फिरा पानी, रेलवे ने कहा- 'ट्रेन खड़ी करने जगह नहीं'
अंबिकापुर रेलवे स्टेशनफाइल फोटोअंबिकापुर रेलवे स्टेशनफाइल फोटो

HighLights

  1. अंबिकापुर से रायपुर नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने से रेलवे का इंकार।
  2. स्टेशन में रात को 3 रैक खड़े रहने से लाइन की अनुपलब्धता।
  3. सूरजपुर-अंबिकापुर दोहरीकरण के बाद ही संभव होगा नई ट्रेनों का परिचालन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : अंबिकापुर से नई ट्रेन चलाने की लंबे समय से की जा रही मांग पर रेलवे प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि रेलवे लाइन की अनुपलब्धता के कारण वर्तमान में अंबिकापुर से नई ट्रेन का परिचालन संभव नहीं है। अंबिकापुर से राजधानी रायपुर तक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और शहडोल से नागपुर तक चलने वाली ट्रेन को अंबिकापुर से नागपुर तक विस्तार करने की मांग पर रेलवे ने परिचालनिक बाध्यता का हवाला दिया है।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी द्वारा रेलवे की बैठकों में समय-समय पर अंबिकापुर में रेल सुविधा विस्तार और नई ट्रेनों के परिचालन की मांग उठाई जाती रही है। इसी मांग पर रेलवे ने लिखित जवाब दिया है।रेलवे ने अपने जवाब में कहा है कि अंबिकापुर से नई इंटरसिटी ट्रेन चलाए जाने संबंधी नीतिगत निर्णय रेलवे बोर्ड के क्षेत्राधिकार में है।


लेकिन परिचालनिक बाध्यता के कारण इसे चलाना संभव नहीं है। वर्तमान में अंबिकापुर स्टेशन में रात में तीन गाड़ियों के रैक खड़े रहते हैं। इनमें गाड़ी संख्या 11265/66 जबलपुर-अंबिकापुर-जबलपुर, 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर और 18755 शहडोल-अंबिकापुर शामिल हैं। इन ट्रेनों को सुबह अंबिकापुर से चलाने के लिए रात में रैक को स्टेशन पर रखना होता है, जिसके लिए अंबिकापुर स्टेशन में अतिरिक्त लाइन की अनुपलब्धता है। इसी कारण नई ट्रेन के लिए जगह नहीं है।

शहडोल-नागपुर ट्रेन का विस्तार फिलहाल संभव नहीं

शहडोल-नागपुर ट्रेन को अंबिकापुर तक बढ़ाने की मांग पर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन सेंट्रल रेलवे की गाड़ी है। इस गाड़ी का शहडोल आगमन रात 10 बजे होता है और सुबह पांच बजे प्रस्थान होता है। ऐसे में अंबिकापुर तक बढ़ाने के लिए पर्याप्त लेओवर समय उपलब्ध नहीं है। साथ ही अंबिकापुर स्टेशन में लाइन अनुपलब्धता की परिचालनिक बाध्यता भी इसमें बड़ी बाधा है।

दोहरीकरण का कार्य तेज

अंबिकापुर से सूरजपुर रोड तक रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर रेलवे ने बताया कि सूरजपुर से बैकुंठपुर तक 40 किमी का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और बोरीडांड से बैकुंठपुर के कार्य के लिए निविदा फाइनल कर दी गई है। सूरजपुर रोड से अंबिकापुर दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत हो गया है, जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। दोहरीकरण पूरा होने के बाद लाइन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

स्टेशन में सुविधाओं का विस्तार

रेलवे ने अंबिकापुर स्टेशन में सुविधा वृद्धि को लेकर भी जानकारी दी है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड की स्थापना, पैदल ऊपरी पुल और लिफ्ट के प्रविधान तथा स्टेशन के उन्नयन संबंधी कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इन कार्यों को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गजब का 'उचित मूल्य' दुकान: न राशन पूरा, न संचालक मौजूद; कार्ड दिखाओ, पैसे चुकाओ और धमकी पाओ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।