• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

उड़द के खेत में मधुमक्खियों का हमला, 4 साल की मासूम समेत 4 लोग गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवटीकरा में मंगलवार शाम मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों पर अचानक हमला ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:11:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:11:57 PM (IST)
उड़द के खेत में मधुमक्खियों का हमला, 4 साल की मासूम समेत 4 लोग गंभीर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. खेत में उड़द तोड़ते और मवेशी चराते समय एक ही परिवार के चार लोग हुए जख्मी।
  2. सभी घायलों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज।
  3. गंभीर रूप से जख्मी 65 वर्षीय वृद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवटीकरा में मंगलवार शाम मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 65 वर्षीय वृद्धा और चार वर्षीय मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां वृद्धा की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम देवटीकरा निवासी अजय यादव (40) अपने बड़े भाई प्रताप यादव (42) के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे खेत में मवेशी चरा रहा था। वहीं अजय की मां मोहरमनिया 65 वर्ष और उसकी चार वर्षीय बेटी आरती खेत में उड़द तोड़ रही थीं। उड़द के खेत में ही मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।


बेटी को बचाने के लिए अजय ने उसे गोद में लेकर अपने शरीर से ढक लिया। इस दौरान मधुमक्खियों ने अजय के पूरे शरीर पर डंक मार दिया। उसकी मां और बेटी भी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में M.Sc की जिद में गई नवविवाहिता की जान, पढ़ना चाहती थी वर्षा, ससुराल वालों ने रोका तो दे दी जान

मधुमक्खियों के हमले के बाद चारों जान बचाने के लिए घर की ओर भागे। रास्ते में गांव के लोगों ने उन्हें देखा तो तत्काल घर से कंबल लाकर उन्हें ढका और उनकी जान बचाई।

प्रताप भागते हुए अपने घर पहुंचा, तब जाकर मधुमक्खियों ने उसका पीछा छोड़ा। स्वजन ने चारों घायलों को पहले खम्हरिया अस्पताल पहुंचाया, वहां से लखनपुर और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां वृद्धा मोहरमनिया की हालत नाजुक होने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य तीनों का उपचार जारी है।