• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

बिश्रामपुर में बच्चा चोर की अफवाह पर माला-लॉकेट बेचने वाले दो युवकों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

जयनगर थाना क्षेत्र के कोइलीझोर गांव में बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीणों ने माला बेचने आए दो युवकों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया, जो जांच में निर्दोष निकले।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:07:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:07:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिश्रामपुर में बच्चा चोर की अफवाह पर माला-लॉकेट बेचने वाले दो युवकों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
युवकों से मारपीट करते गांव के युवकफोटो स्थानीय ग्रामीण

HighLights

  1. बच्चा चोर समझकर बाराबंकी के दो युवकों को बंधक बनाया।
  2. जयनगर पुलिस की जांच में बच्चा चोरी की बात निकली झूठी।
  3. घूम-घूमकर माला-लॉकेट बेचकर परिवार चलाते हैं दोनों चचेरे भाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिश्रामपुर : बच्चा चोर गिरोह के गांव-गांव घूमने की अफवाह ने शुक्रवार को जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजबनगर अंतर्गत कोइलीझोर में दो निर्दोष युवकों को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बना दिया। माला-लॉकेट बेचने पहुंचे दो बंजारा युवकों को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्चों को पकड़ने की आशंका महज अफवाह निकली। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं और घूम-घूमकर माला-लॉकेट बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से कोइलीझोर गांव पहुंचे थे। वे गांव में घूमकर माला और लॉकेट बेच रहे थे। इसी दौरान बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह के बीच प्राथमिक स्कूल जा रहे चार बच्चे उन्हें देखकर भागने लगे। बच्चों के अचानक भागने से ग्रामीणों के बीच बच्चा पकड़ने की आशंका फैल गई। देखते ही देखते गांव में बच्चा चोर पहुंचने की चर्चा होने लगी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों युवकों को घेर लिया और बिना पूरी सच्चाई जाने उनकी जमकर पिटाई कर दी।


यह भी पढ़ें- मौत हादसा या साजिश..चार दिन से लापता CG कृषि विभाग का क्लर्क, दलदल में धंसा मिला शव

ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बनाकर इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर उनके संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं और मूलतः उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के निवासी हैं।

वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ अंबिकापुर में रहते हैं तथा गांव-गांव घूमकर माला-लॉकेट आदि बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। पुलिस ने उनके निवास और व्यवसाय संबंधी जानकारी की तस्दीक भी की। पुलिस की जांच में बच्चा पकड़ने की बात निराधार पाए जाने के बाद भी मामले में दोनों युवकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।