• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur crime news: अकाउंटेंट से 8.75 लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने चंद मिनटों में धरदबोचा

रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में मुंशी से 8.75 लाख रुपए और स्कूटी लूटने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 12:22:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 12:25:28 PM (IST)
Raipur crime news: अकाउंटेंट से 8.75 लाख रुपये और स्कूटी लूटकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने चंद मिनटों में धरदबोचा
मुंशी से लूट के अपराधी गिरफ्तार

HighLights

  1. रायपुर में लूट के आरोपी गिरफ्तार
  2. मुंशी से की थी 8.75 लाख की लूट
  3. पुलिस ने लूट की रकम किया बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन ऐसे चोरी लूट जैसे आपराधिक वारदातों की खबरें आती रहती हैं, जिनके खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है और आपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। राजधानी के गुढियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके से भी एक लूट की वारदात सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूट की राशि और सामान बरामद कर लिया है।

बता दें कि, यह लूट तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज में मुंशी सूरज साहू के साथ हुई थी। अपराधी उनसे 8 लाख 75 हजार 800 की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था।


यह भी पढ़ें: CG High Court News: 12 साल बाद सामने आया बेटा, पिता की नौकरी के बदले अनुकंपा नियुक्ति की मांग, जाने क्या है पूरा मामला

इसी दौरान नया तालाब के पास दो अज्ञात युवक, मुंह ढककर पीछे से आए और उसे ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे पूरे रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़ित ने संबंधित थाने में दी।

यह भी पढ़ें: Bilaspur fire accident: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, कारण का नहीं चला पता

घटना की सूचना मिलते ही गुढियारी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की। त्वरित जांच व सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी, स्कूटी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।