• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में मंदिर के पास चल रहा था 'दारू कारखाना', आबकारी के मास्टरस्ट्रोक से 480 किलो लाहन ढेर

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने अंबिकापुर के पटपरिया में किराए के मकान में चल रहे अवैध महुआ शराब कारखाने पर छापेमारी की।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 01:34:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 01:34:44 PM (IST)
अंबिकापुर में मंदिर के पास चल रहा था 'दारू कारखाना', आबकारी के मास्टरस्ट्रोक से 480 किलो लाहन ढेर
अंबिकापुर में देशी महुआ शराब निर्माण की भट्ठी का भंडाफोड़

HighLights

  1. अंबिकापुर में 8 भट्ठियों वाला महुआ शराब कारखाना पकड़ा गया।
  2. 480 किलो लाहन नष्ट, 70 लीटर शराब के साथ उपकरण जब्त।
  3. आरोपित अर्जुन कुजूर गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर जेल भेजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा ने कार्रवाई की है। टीम ने अंबिकापुर के पटपरिया स्थित संकटमोचन मंदिर के पास एक किराए के मकान में संचालित हो रही देशी महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को पकड़कर 480 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर महुआ शराब जब्त की। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा के 15 अगस्त के पूर्व अवैध शराब निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर रोक लगाने के सख्त आदेशों के बाद संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पटपरिया में बाउंड्री वॉल के अंदर अर्जुन नामक युवक द्वारा महुआ शराब बनाने की भट्ठियां संचालित की जा रही हैं और भारी मात्रा में शराब बनाई जा रही है। सूचना की विश्वसनीयता पर टीम ने तत्काल दबिश दी।


480 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपित को जेल भेजा

naidunia_image

दबिश के दौरान आबकारी टीम ने जैसे ही घर की तलाशी शुरू की तो नजारा देखकर टीम भी चौंक गई। एक कमरे में आठ भट्ठियां चढ़ी हुई थीं जिनमें शराब निर्माण का काम चल रहा था। वहीं दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक के डिब्बों में महुआ लाहन रखा गया था। टीम ने मौके पर सभी भट्ठियों से शराब निकालकर माप किया। कुल 70 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही 480 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर पंचनामा बनाकर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के जंगलों में भालुओं की दहाड़ से सहमे ग्रामीण: कोरबा, शंकरगढ़ और सरगुजा में बढ़े वन्यजीव हमले के मामले

शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और बर्तन भी जब्त कर लिए गए।इस कार्रवाई में आरोपित अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त से पहले महुआ शराब के खिलाफ यह कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।