
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने जिले में पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के कुल 46 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। खास बात यह है कि अंबिकापुर के कोतवाली थाना को छोड़कर जिले के सभी थानों और चौकियों के प्रभारियों को बदल दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शहर के गांधीनगर थाना में अब निरीक्षक शिशिरकांत सिंह नए थाना प्रभारी होंगे, जो पहले उदयपुर थाना प्रभारी थे। वहीं मणिपुर थाना का नया प्रभार निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी को दिया गया है, जो इससे पहले लुण्ड्रा थाना प्रभारी थे।
निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल को सीतापुर से लखनपुर, निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को गांधीनगर से उदयपुर, निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से दरिमा, निरीक्षक अच्युत चंद तिवारी को रक्षित केंद्र से लुण्ड्रा और निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को रक्षित केंद्र से सीतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर सम्पत पोटाई को थाना प्रभारी लखनपुर से हटाकर थाना सीतापुर भेजा गया है।उप निरीक्षक चंद्र प्रताप तिवारी को थाना प्रभारी मणिपुर से थाना गांधीनगर में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक अश्वनी दीवान को चौकी प्रभारी केदमा से हटाकर चौकी प्रभारी कुन्नी भेजा गया है। रामनारायण पटेल को चौकी प्रभारी रघुनाथपुर से रीडर वन पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर भेजा गया है।
उप निरीक्षक राजेश तिवारी को थाना दरिमा से पुलिस चौकी प्रभारी रघुनाथपुर भेजा गया है।सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर को चौकी प्रभारी कुन्नी से चौकी प्रभारी केरजू बनाया गया है।सहायक उप निरीक्षक विशाल मिश्रा थाना लुंड्रा, राजेश्वर महंत को चौकी प्रभारी केरजू से चौकी प्रभारी केदमा का प्रभार दिया गया है। ललन प्रसाद गुप्ता को थाना कमलेश्वरपुर से थाना अंबिकापुर और सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह को थाना लुण्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।
प्रधान आरक्षक दुधेश्वर, सतीश उपाध्याय, नंद कुमार प्रजापति, बलभद्र राम, सूरज राय, विवेक पाण्डेय सहित सात प्रधान आरक्षकों और आरक्षक सुशील खेस, डॉक्टर सिंह सिदार, शरद राजवाड़े, विकास कुमार सिंह, महिला आरक्षक निर्मला एक्का सहित 18 आरक्षकों को भी विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी