
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। पदोन्नति के बाद मंत्रालय संवर्ग के पांच अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों के तबादले किए हैं।
ये सभी अधिकारी पिछले सप्ताह पदोन्नत हुए थे। जारी आदेश के अनुसार, अवर सचिव चंद्रिका प्रसाद को श्रम विभाग से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और सुखलाल लकड़ा को आईटी विभाग से आवास एवं पर्यावरण विभाग में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त एसी कोच
अनुभाग अधिकारियों की पोस्टिंग
इसी तरह अनुभाग अधिकारियों में आदित्य तिवारी को पशुधन विभाग से श्रम विभाग, महेश तिवारी को आदिम जाति विभाग से गृह विभाग और डॉक्टर विद्याभूषण को गृह विभाग से आदिम जाति विभाग में स्थानांतरित किया गया है।