• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा में कैबिनेट मंत्री का अलग अंदाज, लखनपुर में कार्यकर्ताओं संग देखी फिल्म; जानिए नीम करोली बाबा पर क्या बोले

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर के एसपीजी मल्टीप्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म देखी। सनातन संस्कृति और नीम करोली बाबा ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 10:30:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 10:30:47 PM (IST)
सरगुजा में कैबिनेट मंत्री का अलग अंदाज, लखनपुर में कार्यकर्ताओं संग देखी फिल्म; जानिए नीम करोली बाबा पर क्या बोले
कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल

HighLights

  1. नीम करोली बाबा से जुड़े प्रसंगों को फिल्म में बेहद प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
  2. लखनपुर और उदयपुर मंडल के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद।
  3. नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसी फिल्में परिवार संग देखने की अपील।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित एसपीजी मल्टीप्लेक्स में भाजपा के लखनपुर एवं उदयपुर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ सिनेमा घर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद कार्यकर्ताओं ने फिल्म की विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

भगवान हनुमान से जुड़ी आस्था और श्रद्धा को भावनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में नीम करोली बाबा से जुड़े प्रसंग एवं उनका चलचित्रण भी दर्शाया गया है, जिसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर बनने वाली फिल्में समाज में अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म का अगला भाग और भी बेहतर एवं प्रभावशाली होगा।


यह भी पढ़ें- पत्थर उछलने से हुई थी युवक की मौत, अंबिकापुर और सीतापुर में आयोजित लोक अदालत में स्वजन को मिले 22.50 लाख

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हनुमान अंश केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को प्रस्तुत करने वाली फिल्म है। ऐसी फिल्मों को परिवार के साथ देखा जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से परिचित हो सके।

इस अवसर पर भाजपा मंडल लखनपुर के अध्यक्ष दिनेश बारी, उदयपुर मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल सहित रवि अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुरेश साहू, राकेश साहू, यतेन्द्र पांडे, लक्ष्मण साहू, सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, महिला मोर्चा की रजनी सिंह, सुखसाय पोर्ते, अवधेश यादव, मैनेजर सिंह, बाई राजवाड़े, लालजीत पैकरा, अमित बारी, सुरेंद्र साहू उपस्थित रहे।