
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। अंबिकापुर उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा दिया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान में करीब छह डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में गुरुवार को इस सीजन में सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तक पारा 13 डिग्री के आसपास बना हुआ था। अचानक बढ़ी ठिठुरन से सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज हो गया है।
इधर सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में पारा पांच डिग्री से नीचे चला गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों के साथ जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाओं का असर सरगुजा संभाग तक पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, राज छिपाने के लिए नाली में फेंका, 6 आरोपियों पर FIR
इस बीच उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार से घने बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में सूने मकान में 10 लाख के जेवर चोरी, पुलिस ने CCTV की मदद से पकड़ा हिस्ट्रीशीटर