रायपुर में सूने मकान में 10 लाख के जेवर चोरी, पुलिस ने CCTV की मदद से पकड़ा हिस्ट्रीशीटर
रायपुर के खमतराई इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल चुराने वाले गुढ़ियारी के हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 11:37:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 11:37:56 AM (IST)
रायपुर में सूने मकान में 10 लाख के जेवर चोरी। (नईदुनिया)HighLights
- सूने मकान से 10 लाख की चोरी।
- गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार गिरफ्तार।
- आरोपित पर पहले से कई मामले दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खमतराई के शिवानंद नगर स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित रोहन ताम्रकार (20) गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
ये है पूरा मामला
- पुलिस के अनुसार, शिवानंद नगर की अंजनी विहार कॉलोनी निवासी शिव निर्मलकर आठ नवंबर को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृहग्राम गए थे। 12 नवंबर को लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और उसका लाकर भी टूटा हुआ था। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान गायब मिले। शिकायत पर खमतराई थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुराने चोरों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान रोहन ताम्रकार को घटना के आसपास संदिग्ध हालत में देखे जाने की जानकारी मिली। पूछताछ में पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा ऐप: अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा पर कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट