• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

किडनी खराब होने की बात लिख घर से निकले अंबिकापुर के MSC के छात्र की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश

अंबिकापुर के सकालो जंगल में तीन दिन से लापता एमएससी के छात्र निखिल रंजन एक्का की फंदे पर लटकी लाश मिली है। छात्र ने जींस और शर्ट को जोड़कर फंदा बनाया था। डायरी में किडनी खराब होने की बात सामने आई है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:48:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:48:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
किडनी खराब होने की बात लिख घर से निकले अंबिकापुर के MSC के छात्र की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. जशपुर निवासी एमएससी छात्र निखिल रंजन एक्का का शव सकालो जंगल में मिला।
  2. डायरी में बीमारी का जिक्र मिला, घरवालों को बताने की हिम्मत न होने की बात लिखी।
  3. गांधीनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल में एमएससी के छात्र की फांसी पर लटकी लाश मिली है। छात्र ने जिस जींस और शर्ट को पहना था , उसी को आपस में जोड़कर रस्सी जैसा बनाकर फांसी लगाई है। मृतक की पहचान जशपुर जिले के दुलदुला निवासी निखिल रंजन एक्का पिता अजय एक्का के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, निखिल अंबिकापुर के मुक्तिपारा में अपने फूफा के यहां रहकर साईं बाबा महाविद्यालय में एमएससी गणित प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार दोपहर वह पैदल ही घर से निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।


इसी बीच मंगलवार को सकालो जंगल में ड्यूटी कर रहे वन कर्मचारी ने एक पेड़ पर फांसी पर लटकी लाश देखी। उसने तत्काल सरपंच को सूचना दी। सरपंच के माध्यम से सूचना गांधीनगर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो संदेह हुआ कि यह शनिवार से लापता युवक हो सकता है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी, स्वजन ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान निखिल के रूप में की।

यह भी पढ़ें- पिता को भेजा संदेश-मैं जीना नहीं चाहती, चार महीने पहले ब्याही अंबिकापुर की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने घर पर अपनी डायरी में एक जगह लिखकर रखा था कि उसका किडनी खराब हो गया है और उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह घर वालों को बता सके। पुलिस को आशंका है कि संभवतः इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।