• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा जिले के सूरज भारत गैस एजेंसी का गोदाम सील, 42 भरे सिलिंडर के सील टूटे मिले

सरगुजा के उदयपुर में सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर प्रशासन ने छापा मारकर उसे सील कर दिया है। जांच में 42 भरे सिलिंडरों के सील टूटे मिले, जिनमें से ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:56:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 07:56:48 PM (IST)
सरगुजा जिले के सूरज भारत गैस एजेंसी का गोदाम सील, 42 भरे सिलिंडर के सील टूटे मिले
सीलबंद गैस एजेंसी

HighLights

  1. कलेक्टर को मिली शिकायतों के बाद उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई।
  2. ग्राहकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप।
  3. ब्लैक में सिलिंडर बेचने, दुर्व्यवहार करने और केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया गया है। पिछले दिनों उपभोक्ताओं द्वारा कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर घरेलू गैस सिलिंडर वितरण में अनियमितता तथा दुर्व्यवहार तथा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया थाकलेक्टर को मिली शिकायतों के बाद बुधवार को जांच टीम ने उदयपुर स्थित सूरज भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। जांच में अनियमितता सामने आने पर टीम ने गोदाम को सील कर दिया।

जांच के दौरान संचालक द्वारा टीम को गुमराह करने के लिए 214 खाली सिलिंडरों के बीच 42 भरे हुए सिलिंडर छिपाकर रखे गए थे। इन सभी 42 भरे सिलिंडरों के सील टूटे हुए पाए गए। वजन कराने पर 11 सिलेंडरों में पांच से 10 किलोग्राम तक गैस कम मिली।


जांच टीम को स्टॉक में भी अंतर मिला। इसके अलावा भारत गैस के गोदाम में इंडेन कंपनी के 32 खाली सिलिंडर भी रखे हुए पाए गए। दूसरी कंपनी के सिलिंडर गोदाम में क्यों रखे गए थे, यह भी जांच का विषय है। मौके से सिलिंडरों के ढक्कन, रैपर सहित अन्य सामग्री साक्ष्य के तौर पर जब्त की गई है।जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार एजेंसी संचालक द्वारा ग्राहकों के साथ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कुछ मामलों में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में M.Sc की जिद में गई नवविवाहिता की जान, पढ़ना चाहती थी वर्षा, ससुराल वालों ने रोका तो दे दी जान

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस टंकी के नंबर का मिलान नहीं होने पर दोबारा रिफिलिंग से इनकार किया जाता था और अवैध राशि की मांग की जाती थी। सिलिंडरों को दो हजार से तीन हजार रुपये में ब्लैक में बेचने के आरोप भी लगे हैं।

इसके अलावा केवाईसी के नाम पर ओटीपी लेकर गैस नहीं देना, घर पहुंच सेवा नहीं देना और रिफिल के समय अतिरिक्त राशि वसूलने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

झिरमिटी ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, गैस उपभोक्ताओं और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर गोदाम को सील किया गया। बाद में ग्राम पंचायत भवन उदयपुर में उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए।

संचालक द्वारा अन्य स्थानों पर भी सिलेंडर रखे जाने की सूचना पर टीम को उन स्थानों की जांच के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल जांच जारी है। जब्त सामग्री, स्टॉक मिलान, सिलेंडरों के वजन और उपभोक्ताओं के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में सहायक खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह, राजन कश्यप, नवीन सिंह, अनिमा भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जांच के दौरान गौतम सोनी, पंकज अग्रहरि, योगेश साहू, राहुल अग्रहरि, चंदन एक्का, प्रदीप मरकाम सहित बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहे।