• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर थाना क्षेत्र के साल्ही मोड़ के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों धन्ना मझवार (23) और मन्ना ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 05:25:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 05:25:10 PM (IST)
अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. दसई करमा देखने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत।
  2. साल्ही मोड़ पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर।
  3. हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट लगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के साल्ही मोड़ के पास हुआ। दोनों भाई घाटबर्रा से डांडगांव में आयोजित दसई करमा देखने जा रहे थे, तभी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक ग्राम घाटबर्रा निवासी धन्ना मझवार (23) और मन्ना मझवार (21) है। दोनों घरवालों को बताकर निकले थे। मोटरसाइकिल से रात को निकलने के बावजूद दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया। शुक्रवार सुबह सीएचसी उदयपुर में दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंपा गया। घटना से स्वजन में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- सूरजपुर के अस्पताल में ताला, डॉक्टर गायब, रास्ते में प्रसव से नवजात की दर्दनाक मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा कोई पहला नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जहां-जहां ग्रामीण सड़कें आकर मिलती हैं, वहां गति अवरोधक और सड़क सुरक्षा के अन्य प्रबंध किए जाने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक यह काम पूरा नहीं हुआ है।

साल्ही मोड़ जैसे तिराहों पर न तो ब्रेकर है, न ही संकेतक। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह मार्ग बेहद खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति ही इस हादसे का मुख्य कारण है। टक्कर मारने वाली वाहन का पता नहीं चल सका है।