• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

तीन दिन में दो मौतें. अंबिकापुर के बांधों में बन रहा 'मौत का कुआं', दोस्तों के सामने पानी में समा गया युवक

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरकीडीह बांध में रविवार दोपहर नहाने गए 19 वर्षीय युवक अभिमन्यु पैकरा की गहरे पानी में डूबने से दर्द...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:05:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:05:38 PM (IST)
तीन दिन में दो मौतें. अंबिकापुर के बांधों में बन रहा 'मौत का कुआं', दोस्तों के सामने पानी में समा गया युवक
घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम तथा मृतक का शव

HighLights

  1. चोरकीडीह बांध में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत।
  2. तीन दिन के भीतर सरगुजा में दूसरी ऐसी दुर्घटना।
  3. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से निकाला शव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चोरकीडीह बांध में डूबने से 19 वर्षीय युवक मौत हो गई। तीन दिन के भीतर बांध में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम असकला निवासी अभिमन्यु पैकरा पिता मुनेश्वर पैकरा (19) अपने दोस्त दीपक पैकरा और आकाश पैकरा के साथ रविवार सुबह असकला से चोरकीडीह बांध नहाने गया था।

नहाने के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे अभिमन्यु गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया।काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो स्वजन ने रघुनाथपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला मुख्यालय अंबिकापुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।


एसडीआरएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला। शव देखते ही स्वजन बिलख पड़े। तीन दिन पहले दरिमा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी। यहां पौड़ी डैम में नहाने के दौरान अंबिकापुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।वह भी तीन दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद भी युवक बांधों में नहाने जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने तोड़ा संपर्क तो सनकी युवक ने कहा- 'तेजाब डालकर जला दूंगा'