• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

विहिप का आरोप- सरगुजा जिले के गांवों में चंगाई सभा की आड़ में हो रहा मतांतरण

विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी इन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई थी। उस दौरान इन्हें पकड़ा भी गया था, लेकिन थाने से समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

By Asim Sen GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 01:46:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 01:52:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विहिप का आरोप- सरगुजा जिले के गांवों में चंगाई सभा की आड़ में हो रहा मतांतरण
विहिप ने सौंपा ज्ञापन।

HighLights

  1. उदयपुर-लखनपुर थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों में चल रही गतिविधियां
  2. गांवा में भय व प्रलोभन देकर मतांतरण करने का लगाया गया आरोप
  3. विहिप ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों में चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। विहिप प्रखंड अध्यक्ष हरिओम सोनी के नेतृत्व में सदस्यों ने मतांतरण के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए एसडीएम तथा थाना प्रभारी उदयपुर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में ग्राम सायर तथा बडेगांव केदमा के रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वे लंबे समय से क्षेत्र में चंगाई प्रार्थना सभा आयोजित कर भोले-भाले ग्रामीणों को मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 का उल्लंघन है। इनके प्रलोभन और भय से संरक्षित जनजाति परिवारों के लोग मतांतरित हो रहे है। सभ्यता, संस्कृति से इन लोगों को सुनियोजित तरीक़े से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।


लिखित शिकायत की गई

विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी इन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई थी। उस दौरान इन्हें पकड़ा भी गया था, लेकिन थाने से समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद भी इनके कार्य व्यवहार में बदलाव नहीं आया। संगठन का कहना है कि हाल ही में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने कथित रूप से मतांतरण कराने वालों से संपर्क कर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे।

उनका कहना था कि वे अपने मत की अच्छाइयों का प्रचार कर रहे हैं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है और यदि कोई उनकी बात सुनकर अपना मत त्याग देता है तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।विहिप ने मांग की है कि जनमानस में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए कानूनी कार्रवाई कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।

यह भी पढ़ें- मतांतरण के खिलाफ विहिप ने उठाई आवाज, केंद्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष ने कहा- हर हिंदू दूसरे को जागरूक करे

पुलिस कर रही जांच

साथ ही मतांतरण की अनुमति की प्रक्रिया स्पष्ट करने, मतांतरित हो चुके लोगों को एससी,एसटी की मिलने वाली सुविधाओं से वंचित करने के साथ ही मतांतरण के सुनियोजित षड्यंत्र को उजागर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से जांच की अनुशंसा की जाए। क्योंकि जिस तरीके से यह गतिविधियां संचालित हो रही हैं उसमें सुनियोजित साजिश की आशंका हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार, चंगाई सभा में मतांतरण कराने के आरोप में हुई बड़ी कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।