• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

छत्तीसगढ़ में रात के अंधेरे में कुएं में गिरा 4 हाथियों का दल, वन विभाग ने JCB की मदद से निकाला बाहर

बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के एक गांव में 4 हाथियों का दल रात के अंधेरे में कुंए में गिर गया। ग्रामीण हाथियों के चिंघारने की आवाज सुनकर मौक...और पढ़ें

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 11:24:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 12:24:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में रात के अंधेरे में कुएं में गिरा 4 हाथियों का दल, वन विभाग ने JCB की मदद से निकाला बाहर
बारनवापार में कुएं में गिरे 4 हाथी

HighLights

  1. बारनावापारा में कुएं में गिरे चार हाथी
  2. जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया
  3. सभी हाथी सुरक्षित जंगल की ओर गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा मुख्यालय क्षेत्र से तीन किमी दूर ग्राम हरदी में चार हाथी खेत के खुदे कुएं में गिर गए। जिनमें एक शावक भी शामिल है। घटना की जानकारी सुबह- सुबह वन अमले को हुई। सुबह सात बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए गए। मौके पर दो जेसीबी लगाई गई और हाथियों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने भी वन अमले की सहायता की।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बार नयापारा क्षेत्र स्थित हरदी गांव में कुंए में गिरा 4 हाथियों का दल। रात के अंधेरे में गिरे हाथियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। pic.twitter.com/z6SUAty51X

— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 4, 2025

बार क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा ने बताया कि कुएं में गिरे तीन हाथी बाहर निकाल लिए गए हैं, एक हाथी अभी भी कुएं में है, जिसे बाहर निकालने अमला जुटा हुआ है। बताया कि खेत मे बिना जगत का कुआं है। सोमवार की देर रात हाथियों का दल खेतों में विचरण करते हुए अचानक एक कुएं में जा गिरा।


ग्रामीणों ने जब भारी आवाज़ सुनी तो मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सुबह-सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सीमित संसाधनों के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आई, बावजूद तीन हाथी साढ़े तीन घण्टे में निकाल लिए गए। वन विभाग ने चौथा हाथी भी निकाल लिया है। सभी हाथी सुरक्षित हैं और जंगल की ओर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें- मादा भालू की मौत के बाद रातभर शव के पास रोता रहा बच्चा, देखकर भावुक हुए लोग

इलाके में घुम रहे हैं हाथी

बता दें कि विगत 15 से 20 दिनों से हाथियों का दल बार नवापारा क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। दल ने दीपावली पर्व के दिन ग्राम हरदी के वृद्ध किसान कनकु राम को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र में लगातार हाथियों की सक्रियता से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।