बालोद में एक ही फंदे से लटके मिले युवक-महिला के शव, सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक खेत में पेड़ पर महिला और युवक के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 10:16:15 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 10:17:39 AM (IST)
बालोद में एक ही फंदे से लटके मिले युवक-महिला के शव। प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- मोबाइल में उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पहचान
- पैदल परसोदा के खेत तक गए, जहां फांसी लगाई
- महिला शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं
नईदुनिया न्यूज, बालोद। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोदा में रविवार सुबह एक खेत में पेड़ पर लटके महिला और युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे पाकुरभाट मार्ग से अंदर खेत में दोनों को एक ही फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों की पहचान संतोषी बाई यादव (40) और थलेश खरांशु (25), निवासी ग्राम गब्दी थाना अर्जुंदा के रूप में हुई।
मोबाइल में उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पहचान
आसपास के थानों से जानकारी लेने पर अर्जुंदा क्षेत्र से दो लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्वजन को बुलाया गया। उन्होंने मोबाइल में उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पहचान की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी
जानकारी के अनुसार संतोषी बाई शनिवार सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी। स्वजन ने देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक थलेश अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। संतोषी भी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं।
यह भी पढ़ें- बालोद में मकान मालिक ने युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई गोली, मौत
पैदल परसोदा के खेत तक गए, जहां फांसी लगाई
वह शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों शनिवार को बस से झलमला पहुंचे और वहां से पैदल परसोदा के खेत तक गए, जहां फांसी लगाई।
मौके से चप्पल बरामद हुए हैं, पर सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टन रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।