• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर बस ने बाइक सवार को 5 किमी तक घसीटा, एक पैर कट गया, शरीर बुरी तरह हुआ क्षत-विक्षत

बालोद के पुरूर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

By Devendra SahuEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 03:05:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 03:09:13 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर बस ने बाइक सवार को 5 किमी तक घसीटा, एक पैर कट गया, शरीर बुरी तरह हुआ क्षत-विक्षत

HighLights

  1. पांच किलोमीटर दूर टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया
  2. चारामा का रहने वाला बताया जा रहा मृतक युवक
  3. बस ड्राइवर हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया न्यूज, बालोद। पुरूर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार बस के साथ करीब पांच किलोमीटर तक घिसटता चला गया।

इस दौरान उसका एक पैर कट गया और शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। जानकारी के अनुसार मनीष कंपनी की यात्री स्लीपर बस जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चारामा की ओर जा रहे बाइक सवार को सूर्यवंशी ढाबा के पास बस ने अपनी चपेट में ले लिया।


पांच किलोमीटर दूर टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया

टक्कर के बाद बाइक सवार बस के साथ फंस गया और बस चालक उसे करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

चारामा का रहने वाला बताया जा रहा मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चालक की पहचान चारामा निवासी के रूप में बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को गुरुर स्थित मर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान सहित हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बस चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद पुरूर पुलिस ने यात्री बस के चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों, बस की रफ्तार और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवती को यूपी ले जाने, यौन शोषण के बाद बेचने के आरोप में पिता-पुत्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया जमानत देने से साफ इंकार