• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने और ग्रामीणों से 80 हजार रुपए लेने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग

बालोद के देवरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर चार ग्रामीणों ने डराने-धमकाने और करीब 80 हजार रुपये नकद लेने का मामला सामने आया है।

By RB news agencyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 06:55:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:00:36 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिसकर्मियों पर डराने-धमकाने और ग्रामीणों से 80 हजार रुपए लेने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
फोटो प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. देवरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर चार ग्रामीणों ने लगाया आरोप
  2. मोबाइल अपने कब्जे में लेकर किसी से संपर्क नहीं करने दिया
  3. 10 हजार रुपए आपस में बांटने को कहा, इसका वीडियो बनाया

नईदुनिया न्यूज, बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर चार ग्रामीणों ने डराने-धमकाने और करीब 80 हजार रुपये नकद लेने का मामला सामने आया है।

ग्राम पिनकापार निवासी शिवलाल प्रजापति, तिलकराम साहू, देवधर साहू और लेखराम निषाद ने 15 सितंबर को जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत देकर रकम वापस दिलाने, मामले की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

मोबाइल अपने कब्जे में लेकर किसी से संपर्क नहीं करने दिया

शिकायत के अनुसार चारों शिवलाल की जनरल दुकान में बैठे थे। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और खुद को देवरी पुलिस का कर्मचारी बताते हुए पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर किसी से संपर्क नहीं करने दिया।

इसके बाद शिवलाल से 30 हजार, देवधर से 38,500 और तिलकराम से 11,500 रुपये लिए गए। लेखराम के पास रुपये नहीं थे।

10 हजार आपस में बांटने को कहा, इसका वीडियो बनाया

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक करीब दो घंटे बाद देवरी थाना, पिनकापार और संजारी चौकी का स्टाफ पहुंचा। चारों को रघोनवागांव में किराना दुकान के पीछे ले जाया गया। वहां मोमबत्ती, ताशपत्ती और माचिस खरीदकर टावेल बिछाया गया।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये आपस में बांटने को कहा और इसका वीडियो भी बनाया। रकम लौटाने के लिए फोन करने पर विवाद का आरोप शिकायत में शिवलाल ने बताया कि बाद में उसने संतोष खुटे नामक पुलिसकर्मी से संपर्क किया।


उसके अनुसार पहले आठ हजार रुपये लौटाए गए। शेष रकम मांगने पर कुछ राशि बैंक के माध्यम से और कुछ नकद लौटाई गई, जबकि बाकी रकम नहीं मिलने का आरोप है। वहीं, तिलकराम और देवधर ने रकम वापस मांगने पर कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने की शिकायत की है।

सीसीटीवी फुटेज होने का दावा, जांच की मांग

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उनके पास उपलब्ध है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दुकान संचालक को फुटेज किसी को नहीं देने की धमकी दी। साथ ही चारों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और ली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

बालोद एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

-चन्द्रकान्त गवर्ना, एएसपी

यह भी पढ़ें- रायपुर के मां मंगला नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर ''योग्यता प्रमाण-पत्र'' का पेंच, हाई कोर्ट ने 15 दिन में आवेदन करने कहा