• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन1098 का संचालन बालोद में किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर दोस्ती सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बालोद जिले में आयोजन किया जा रहा है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 20 Nov 2021 01:12:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Nov 2021 01:12:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया

डौंडीलोहारा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन1098 का संचालन बालोद में किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर दोस्ती सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बालोद जिले में आयोजन किया जा रहा है। दोस्ती सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के साथ दोस्ती बैंड व शपथ सहित हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत अंगारी में दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक तरूण चंद्रकाम द्वारा बताया गया कि इस दोस्ती सप्ताह के दौरान जिले में हुए गतिविधियों की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन राष्ट्रीय आपातकालीन टोल फ्री नंबर है, जो देखभाल व संरक्षण के आवश्यकता वाले बच्चों के लिये सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे चलने वाली सेवा है, जिसे हर जरूरतमंद कोई बच्चा या वयस्क इस नंबर पर समस्याओ के संबंध में सूचना दे सकते है। इसी कड़ी में काउंसलर भामिनी साहू द्वारा उपस्थित बच्चों व वयस्क को गुड टच व बैड टच के नो, गो टेल इस प्रकिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


कार्यक्रम में बच्चों के लिये खुर्सीदौड़, रस्साकसी, मेढ़क दौड़, खेल का आयोजन किया गया, खेल में स्थान प्राप्त किये बच्चों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही बच्चों द्वारा सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणजन को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर दोस्त बनाया व बच्चो की सरंक्षण का शपथ दिलाकर हस्ताक्षर करवाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सरिता साहू, पंचगण,रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहित चाइल्ड लाइन से टीम मेम्बर गिरधारी साहू, मनीष सिन्हा, विनोद यादव, गौतम गोरे, सपना रामटेके, प्रतिमा मंडावी व बच्चो सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।