• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 128 पर 'ब्रेक इन सर्विस', 14 निलंबित

बलरामपुर जिले में 13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे 133 पटवारियों में से प्रशासन ने 128 पर 'ब्रेक इन सर्विस' और 14 को निलंबित कर दिया है।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 06:03:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 06:03:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बलरामपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 128 पर 'ब्रेक इन सर्विस', 14 निलंबित

HighLights

  1. बलरामपुर में 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं 133 पटवारी।
  2. प्रशासन ने 128 पटवारियों के खिलाफ 'ब्रेक इन सर्विस' की कार्रवाई की।
  3. 14 पटवारी निलंबित, हड़तालियों का अक्टूबर माह का वेतन रोका गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रशासनिक कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है। जिले में पटवारी बीते 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के प्रशासनिक निर्देशों का असर न होने पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बलरामपुर जिले में पटवारियों के कुल 200 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 150 पदों पर पटवारी कार्यरत हैं और शेष पद रिक्त हैं। इन कार्यरत 150 पटवारियों में से 133 पटवारी हड़ताल पर हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल से अलग रहकर अपने नियमित कार्यों पर उपस्थित हैं।


प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ब्रेक in सर्विस और निलंबन:

हड़ताल पर गए सभी 133 पटवारियों को प्रशासन की ओर से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस अवधि बीत जाने के बाद भी एक भी पटवारी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रशासन ने कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में दो साल के बच्चे ने चबाया पटाखा, मुंह में फटा; अधिक खून बहने से अस्पताल में मौत

128 पटवारियों पर 'ब्रेक इन सर्विस: नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हड़ताल पर डटे 128 पटवारियों के खिलाफ 'ब्रेक इन सर्विस' (सेवा में व्यवधान) की कार्रवाई की गई है।

14 पटवारी निलंबित: हड़ताल अवधि के दौरान अनुशासनहीनता और प्रशासनिक कार्यों में बाधा के आरोप में 14 पटवारियों को निलंबित किया गया है।

पहले से निलंबित: इसके अलावा 3 पटवारी ऐसे हैं जो हड़ताल शुरू होने से पहले से ही विभिन्न मामलों में निलंबित चल रहे थे।

वेतन रोका गया: हड़ताल पर गए समस्त पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया गया है।

प्रशासन के इस कड़े रुख से हड़तालरत कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं मैदानी स्तर पर राजस्व और अभिलेख से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।