• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

बलरामपुर जिला मुख्यालय और 10 किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं का होगा कायाकल्प, इसमें मातृत्व अस्पताल, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, नर्सिंग कॉलेज, प्रयास आवासीय विद्यालय, नालंदा परिसर और स्टेडियम कॉम्प्लेक्स जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 07:28:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 07:28:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत
रामविचार नेताम

HighLights

  1. बलरामपुर में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत।
  2. कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पहल से मिली बड़ी सौगात।
  3. अस्पताल, कॉलेज और इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा व्यापक विकास।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर : क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से बलरामपुर जिला मुख्यालय और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास व निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अहम प्रकल्प शामिल हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। जिला मुख्यालय में 100 बिस्तरीय शिशु एवं मातृत्व अस्पताल के लिए 10.71 करोड़ रुपये और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के लिए 12.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 8.68 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग महाविद्यालय के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इससे जिले में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।


शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात मिली है। भेलवाडीह में 24 करोड़ रुपये की लागत से प्रयास आवासीय विद्यालय, कन्या महाविद्यालय के लिए 4.50 करोड़, महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन सेमली के लिए 3.51 करोड़, बलरामपुर महाविद्यालय के अतिरिक्त भवन के लिए 2.83 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं प्री-मैट्रिक कन्या और बालक छात्रावास के लिए 2-2 करोड़ रुपये तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 4.50 करोड़ रुपये से नालंदा परिसर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- राशन कार्ड बनवाने में जाति व आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की उठी मांग

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बलरामपुर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के लिए 5.50 करोड़, हाईस्कूल में इंडोर स्टेडियम के लिए 5.70 करोड़ और क्रीड़ा परिसर के लिए 2.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ध्यान, योग एवं जुंबा क्लास भवन के लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान है।

बुनियादी सुविधाओं में चनान नदी पर सरनाडीह में पुलिया के लिए 4.42 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तीन करोड़, मांगलिक भवन के लिए दो करोड़ और मार समाज भवन सरनाडीह के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।