• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर में कोरवा आवास से 8 बच्चे फरार, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भागे, किराना दुकान में चोरी की कोशिश

बलरामपुर के कोरवा आवासीय विद्यालय में गुरुवार रात 8 बच्चे हॉस्टल की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फरार हो गए। रात में सड़क पर घूमते हुए किराना दुकान में चोर...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:28:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:28:35 PM (IST)
बलरामपुर में कोरवा आवास से 8 बच्चे फरार, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भागे, किराना दुकान में चोरी की कोशिश
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. कोरवा आवासीय विद्यालय से आठ बच्चे खिड़की उखाड़कर भागे।
  2. रात में किराना दुकान में चोरी का प्रयास करते पकड़ाए।
  3. लापरवाही पर प्रभारी प्राचार्य सुफला टोप्पो हटाई गईं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर : जिला मुख्यालय से सटे कोरवा आवासीय विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की रात छात्रावास में सोने के बजाय आठ बच्चों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़ दिया और स्कूल की चाहरदीवारी फांदकर फरार हो गए।

रात में सड़क पर घूमते हुए इन बच्चों ने एक किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। प्रकरण में लापरवाही के आरोप पर प्रभारी प्राचार्य को हटा दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सभी बच्चे छात्रावास के कमरे में थे। इसी दौरान उन्होंने पहले से ढीले पड़े खिड़की के ग्रिल को हटाया और एक-एक कर बाहर निकल गए। आरोप है कि विद्यालय में उस समय कोई अधीक्षक या चौकीदार मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बच्चे आसानी से बाहर निकल गए।

भागने के बाद सभी बच्चे जिला मुख्यालय की तरफ पहुंच गए और एक बंद किराना दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली और उन्होंने बच्चों को घेर लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए बच्चों से पूछताछ में पता चला कि वे कोरवा आवासीय विद्यालय के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें- अम्बिकापर की जुझारू मां ने 1 लाख के लोन से बदली किस्मत, दो भैंसों से चार बेटियों को बना रही डॉक्टर-इंजीनियर

बाद में भागे हुए चार बच्चों में से दो बच्चे अपने-अपने घरों में मिले, जिन्हें स्वजन ने विद्यालय प्रबंधन को सौंपा। इस पूरे मामले में बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। किराना दुकान के संचालक की ओर से भी चोरी के प्रयास की शिकायत थाने में नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने दिखाई सख्ती, प्रभारी प्राचार्य हटाई गईं

घटना की जानकारी मिलते ही आदिवासी विकास विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। सहायक आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए त्वरित कार्रवाई की। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुफला टोप्पो को लापरवाही बरतने के आरोप में हटा दिया गया है।विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, रात्रिकालीन निगरानी और अधीक्षक की मौजूदगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि जिस विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाई गई है, उसी ग्रिल को बच्चे उखाड़ कर भाग जाएं, तो यह प्रबंधन की घोर लापरवाही है।