• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

बलरामपुर के कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर की हत्या, 16 वर्षीय बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार

बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी घर के बाहर बाड़ी में पत्नी से गाली-गलौज ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:12:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:12:22 PM (IST)
बलरामपुर के कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर की हत्या, 16 वर्षीय बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. पति ने टांगी से पत्नी की हत्या की।
  2. 16 वर्षीय बेटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
  3. कोरंधा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर : जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की 16 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पर आरोपित के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार घटना दिवस की दोपहर आरोपित अपनी पत्नी से घर के बाहर बाड़ी में किसी बात को लेकर गाली-गलौज और प्लास्टिक के पाइप से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी चर्च से घर लौटी और आरोपित को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित उसे भी मारने दौड़ा।


आरोप है कि इसके बाद आरोपित घर के अंदर से टांगी लेकर आया और पत्नी के सिर के पिछले हिस्से में पासे से वार कर दिया। चोट लगते ही महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। बेटी डर के कारण वहां से भाग गई। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो मां नहीं उठ रही थी।

यह भी पढ़ें- नशेड़ी ASI और आरक्षक को दुर्ग SSP ने किया सस्पेंड, इंसास राइफल को लावारिस छोड़ अंबिकापुर बस स्टैंड पर बेसुध थे दोनों

स्वजन के अनुसार बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। शाम को उसका भाई घर पहुंचा तो दोनों ने मिलकर मां को बाड़ी से उठाकर घर के परछी में रखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत आरोपित के विरुद्ध केस पंजीबद्ध किया गया है।