बलरामपुर में DEO के औचक निरीक्षण में गायब मिले प्रधान पाठक और शिक्षक थमाया कारण बताओ नोटिस
शासकीय स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान पण्डोपारा प्राथमिक शाला में अनुपस्थित मिले प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 08:24:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:24:32 PM (IST)
अध्यापन कार्य की जानकारी लेते जिला शिक्षा अधिकारी एनके निरापुरे : नईदुनियाHighLights
- बलरामपुर डीईओ एनके निरापुरे ने शासकीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
- प्राथमिक शाला पण्डोपारा में अनुपस्थित मिले प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक।
- दोनों लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।
नईदुनिया न्यूज,बलरामपुर : जिला शिक्षा अधिकारी एनके निरापुरे ने जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला पण्डोपारा में दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला गौरापारा जहा में शिक्षक एवं विद्यार्थी निर्धारित समय पर उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक शाला पण्डोपारा में प्रधान पाठक सुदेश्वर समट एवं सहायक शिक्षक गणेश राम राठिया अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा प्राथमिक शाला चम्पापुर, कोदाकी एवं चन्दोरा का भी निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक उपस्थित पाए गए। वहीं हाई स्कूल भेंडरी पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान शिक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
धान खरीदी केंद्र रनहत का भी किया निरीक्षण
विद्यालयों के निरीक्षण के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एनके निरापुरे ने कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र रनहत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
जिला शिक्षा अधिकारी के इस आकस्मिक निरीक्षण से विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर प्रशासन की गंभीरता सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, नियमित अध्यापन एवं पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्णता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान से बदलेगा उत्तरी छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश के भी आसार