
नईदुनिया प्रतिनिधि, बस्तर (करनपुर)। "कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है।" इन्हीं भावनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के पावन अवसर पर वीर जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने बस्तर के करनपुर पहुंचे।
नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी ने बस्तर आकर सुरक्षाबलों के साथ दीपोत्सव मनाया।
A very special Diwali with our brave security forces in Bastar, Chhattisgarh. https://t.co/7I5aOQdMSk
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026
साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने हर साल सीमा और दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने की अनूठी परंपरा निभाई है। बस्तर से पहले उन्होंने इन स्थानों पर जवानों के बीच यह पर्व मनाया है।
करनपुर में जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दशकों तक जिस इलाके ने लाल आतंक का दंश झेला, वह आज शांति और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। देश के रक्षकों के समर्पण को सराहते हुए, पीएम ने उनके शौर्य को नमन किया और देशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला डॉक्टर से दहेज प्रताड़ना, पैसों के लिए की शादी, बीमार बच्चे के साथ बेसहारा छोड़ा