• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतारा

बेमेतरा MLA दीपेश साहू की बारात में 'सारथी' बने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, तस्वीरें वायरल

भारतीय राजनीति में पहली बार एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) अर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 31 May 2026 06:19:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 06:19:02 PM (IST)
बेमेतरा MLA दीपेश साहू की बारात में 'सारथी' बने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, तस्वीरें वायरल
बेमेतरा MLA दीपेश साहू की बारात में 'सारथी' बने डिप्टी सीएम अरुण साव

HighLights

  1. CG के डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुद चलाई विधायक की बैलगाड़ी
  2. भाजपा विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह में रचाई शादी
  3. बीपीएल परिवार की बेटी से ब्याह कर दिया फिजूलखर्ची रोकने का संदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बेमेतरा। भारतीय राजनीति में पहली बार एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) अरुण साव, भाजपा विधायक दीपेश साहू की बैलगाड़ी पर निकली बारात के सारथी बने।

naidunia_image

बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत जब विधायक की बारात निकली, तो खुद डिप्टी सीएम अरुण साव राजधानी रायपुर से बेमेतरा पहुंचे और बैलगाड़ी की कमान संभालकर आगे-आगे चल पड़े।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में रचाई शादी

शिक्षक से राजनीति के सफर में आए और पहली बार बेमेतरा से भाजपा विधायक बने दीपेश साहू एक बार फिर अपने इस बेहद अनोखे और जमीन से जुड़े फैसले को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने किसी आलीशान पैलेस या महंगे रिसॉर्ट के बजाय रविवार को सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक बीपीएल (आर्थिक रूप से कमजोर) परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेने का ऐतिहासिक फैसला किया।


naidunia_image

समाज को सादगी और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश

विधायक दीपेश साहू ने अपने इस कदम के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को सादगीपूर्ण विवाह का संदेश देना है। उनका मानना है कि आज के दौर में विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च और दिखावा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से कई मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को भारी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सामूहिक विवाह जैसी सरकारी और सामाजिक पहल, समाज में समरसता लाने और बचत करने का सबसे बेहतर माध्यम है।

naidunia_image

दो दर्जन जोड़ों के साथ ऐतिहासिक विवाह समारोह

जानकारी के अनुसार, इस भव्य और सादगीपूर्ण सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू के साथ-साथ करीब दो दर्जन अन्य जोड़ों का भी विवाह संपन्न होना तय हुआ है। इस खास और अनुकरणीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई बड़े जनप्रतिनिधियों और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है।

naidunia_image

एक विधायक द्वारा सामूहिक विवाह में एक गरीब परिवार की बेटी से शादी करने और उपमुख्यमंत्री द्वारा उनकी बैलगाड़ी चलाने के इस ऐतिहासिक निर्णय की पूरे क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है और लोग इसे जनप्रतिनिधियों के लिए एक बेहद सकारात्मक और अनुकरणीय उदाहरण मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बेमेतरा विधायक की अनोखी पहल, सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेने मंडप पहुंचे दीपेश साहू, बीपीएल परिवार की बेटी से करेंगे विवाह