_2026531_165413_m.webp)
नईदुनिया न्यूज, बेमेतरा। शिक्षक से राजनीति में आए और पहली बार विधायक बने दीपेश साहू एक बार फिर अपने अनोखे फैसले को लेकर चर्चा में हैं। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बीपीएल परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात लेंगे है।
सादगीपूर्ण विवाह का संदेश देना
विधायक दीपेश साहू ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज को सादगीपूर्ण विवाह का संदेश देना है। उनका मानना है कि आज विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च और दिखावा बढ़ता जा रहा है, जिससे कई परिवार आर्थिक बोझ का सामना करते हैं। ऐसे में सामूहिक विवाह जैसी पहल सामाजिक समरसता और बचत का बेहतर माध्यम है।
.jpeg)
समारोह में करीब दो दर्जन जोड़ों के विवाह
जानकारी के अनुसार, तरुणा साहू आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। सामूहिक विवाह समारोह में करीब दो दर्जन जोड़ों के विवाह होने हैं।
.jpeg)
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। विधायक के इस निर्णय की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है और लोग इसे जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।
.jpeg)
पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे
दीपेश साहू वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। सामूहिक विवाह में शादी करने के उनके फैसले को समर्थक सादगी, सामाजिक समानता और जनसरोकारों से जुड़ा कदम बता रहे हैं।
बारिश से आयोजन में भगदड़
आ मंच पर मुख्यमंत्री आ ही नहीं पाए थे कि 6:00 बजे अचानक हुई बारिश के चलते एक तरफ से पूरे आयोजन पर पानी फेर दिया। बरसात के बाद आयोजन स्थल पर लोग पानी से बचने के लिए भागते हुए नजर आए और देखते ही देखते 10 मिनट में पूरा पंडाल खाली हो गया
यह भी पढ़ें- रायपुर रेलवे स्टेशन पर 'कटिंग' का बड़ा खेल, छोटे कप से चाय बेचकर यात्रियों से रोजाना 28 हजार रुपये की अतिरिक्त वसूली