भिलाई : चोरी में असफल रहने पर सेंट्रल बैंक के एटीएम में तोड़फोड़
दुर्ग जिले के भिलाई शहर में नंद गोपाल अस्पताल के पास सेंट्रल बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश की गई। नकद निकालने में असफल रहने पर आरोपी ने एटीएम में तोड़फोड़ की।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:35:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:35:18 PM (IST)
भिलाई के राधिका नगर में स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम जहां चोरी की कोशिश की गई।HighLights
- कैश निकालने में असफल रहा आरोपी
- अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
- मशीन क्षतिग्रस्त, आरोपी की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। शहर के राधिका नगर स्थित नंद गोपाल अस्पताल के पास सेंट्रल बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश की गई। कैश निकालने में असफल रहने पर अज्ञात आरोपी ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी ने मशीन के निचले हिस्से (लोअर हुड) को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहा। घटना 15 नवंबर की सुबह करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी: एटीएम में रुपये निकाल रही थी शिक्षिका, युवक पैसे से भरा बैग ले भागा
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पदुम नगर मानसरोवर कालोनी पुरानी भिलाई निवासी उत्तम कुमार खा ट्रांजैक्शन सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीएसआई) कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी जिम्मेदारी दुर्ग जिले में सेंट्रल बैंक और एसबीआई के एटीएम की देखरेख एवं कैश लोडिंग की है। 15 नवंबर को सुबह करीब 11.30 बजे सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक से उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एटीएम में अनधिकृत प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने और मशीन को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।