बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी: एटीएम में रुपये निकाल रही थी शिक्षिका, युवक पैसे से भरा बैग ले भागा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदा स्थित एटीएम में एक शिक्षिका को चकमा देकर 40 हजार रुपये से भरा बैग चोरी होने का मामला ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:01:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:01:18 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- चकरभाठा क्षेत्र के परसदा स्थित एटीएम में हुई इस सनसनीखेज चोरी से मचा हड़कंप।
- रुपये निकालने में व्यस्त थीं महिला टीचर, तभी मौका पाकर हाथ साफ कर गया शातिर चोर।
- स्व सहायता समूह के पैसों से भरा बैग उड़ाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र के परसदा स्थित एटीएम में रुपये निकालने के लिए गई शिक्षिका को चकमा देकर 40 हजार रुपये का बैग लेकर चोर भाग निकला। शिक्षिका ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
चकरभाठा क्षेत्र के इंद्रपुरी हिर्री माइंस में रहने वाली इंदू चौहान (35) निजी स्कूल में टीचर हैं। इसके साथ ही वे स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। सोमवार की दोपहर वे स्व सहायता समूह के 40 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रही थीं। परसदा स्थित एटीएम में वे अपने खाते से रुपये निकालने के लिए गईं।
एटीएम में पानी बाटल और रुपये वाला बैग रखकर वे एटीएम से रुपये निकाल रही थीं। तभी एक व्यक्ति वहां पर आया। महिला टीचर ने उसे बाहर जाने के लिए कहा। तब भी वह व्यक्ति बाहर नहीं निकला। इधर महिला टीचर एटीएम से रुपये निकालने में व्यस्त हो गईं। रुपये निकालने के बाद उन्हें पता चला कि उनका 40 हजार से भरा बैग गायब है। वह व्यक्ति भी आसपास नहीं था।
यह भी पढ़ें- डोंगरगढ़ नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया गया ठहराव , जानिए टाइम टेबल
महिला ने तत्काल चकरभाठा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि चोर काले रंग की स्कूटी में भाग निकला है। अब पुलिस सीसीटीवी के सहारे चोर की तलाश कर रही है।