• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-6 में हादसा, पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मचारी की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में 47 वर्षीय ठेका कर्मी विनोद कुमार की मौत हो गई।

By T Surya RaoEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 12:45:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 01:16:47 PM (IST)
बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-6 में हादसा, पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मचारी की मौत

HighLights

  1. भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में हुई घटना
  2. खराबी की जांच के लिए पुशर कार-2 के पास भेजा गया था कर्मचारी को
  3. विस्तृत जांच के बाद ही घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में 47 वर्षीय ठेका कर्मी विनोद कुमार की मौत हो गई। वह मेसर्स सहिआन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थे और प्रथम पाली में ड्यूटी कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।

खराबी की जांच के लिए पुशर कार-2 के पास भेजा था

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मेकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद मेकेनिकल पाली प्रभारी ने खराबी की जांच के लिए विनोद कुमार को पुशर कार-2 के पास भेजा।


बताया जा रहा है कि विनोद कुमार मशीन की खराबी की जांच कर रहे थे, इसी दौरान पुशर कार-2 अचानक चल पड़ी। अचानक मशीन के संचालित होने से विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला और संयंत्र की एंबुलेंस से मेन मेडिकल पोस्ट (एमएमपी)-1 ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने करीब सुबह 9 बजे जांच के बाद विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।

विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

हादसे की सूचना मिलते ही संयंत्र के संबंधित विभागों में भी इसकी जानकारी पहुंची। दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मशीन की खराबी की जांच को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर हादसा पुशर कार की खराबी की जांच के दौरान उसके अचानक संचालित होने से होना बताया जा रहा है।

हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों और इसमें किसी स्तर पर सुरक्षा प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मुख्य आरोपी की जगह भाई को बनाया मुजरिम... SP ने एसआई को किया लाइन अटैच